Ananya panday ने करवाया ऐसा फोटोशूट कि Suhana khan के मुंह से निकला Oh my god

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर कितने अच्छे दोस्त है ये तो सभी जानते हैं. अक्सर तीनों साथ में पार्टी करती हुई दिखाई देती है. इतना ही नहीं ये तीनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बोल्ड फोटोशूट फैन्स के साथ शेयर किया है. वहीं अनन्या की इन फोटोज पर सुहाना और शनाया ने भी कमेंट किया है...

Continues below advertisement

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या पांडे फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है. उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स है. जो उनकी हर पोस्ट को इतना लाइक करते हैं कि वो वायरल हो जाती है. अनन्या भी अपने फैन्स के लिए वक्त वक्त अपनी फोटो और वीडियो उनके साथ शेयर करती रहती है.

Continues below advertisement

अनन्या की फोटो की सुहाना और शनाया ने की तारीफ

हाल ही में अनन्या ने अपने एक बोल्ड फोटोशूट की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. इसमें अनन्या ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्राउन कलर के शोट्स पहने हैं. फोटोज में वो फर्श पर बैठी हुई नजर आ रही है. जिसमें वो बेहद हॉट लग रही है. वहीं अनन्या की इन फोटोज की उनकी बस्ट फ्रेंड सुहाना ने भी तारीफ की है. और लिखा, "ओह माय गॉड." वहीं शनाया भी अनन्या की फोटो पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाई. और उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "यू की फ़ेव पिक्स’’. वहीं इन दोनों के साथ बॉलीवुड के भी कई सितारों ने अनन्या की इस फोटो की तारीफ की है.

कुछ वक्त पहले ही पढ़ाई पूरी करने न्यूयॉर्क गई है सुहाना

बताते चलें कि सुहाना कुछ वक्त पहले ही न्यूयॉर्क में NYU में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए गई है. सुहाना को एयरपोर्ट छोड़ने खुद शाहरुख खान गए थे. इस दौरान दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसमें शाहरुख ने फोटोग्राफर्स को फोटो क्लिक करने से मना कर दिया था. बता दें कि जब से सुहाना और शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सार्वजनिक किया है. तभी से दोनों की हर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

ये भी पढ़ें-

शाहरुख की बेटी Suhana Khan की ये ग्लैमरस तस्वीरें देखकर क्रेजी हुए लोग, ऐसा क्या है खास? जानिए

महिला पंडित ने कराई Dia Mirza और Vaibhav Rekhi की शादी, एक्ट्रेस की तारीफ में लोग बोले- ये है असली Feminism

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola