सोशल मीडिया पर Suhana Khan ने फिर लगायी आग, शेयर की पार्टी करते PHOTO

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह जब भी कुछ शेयर करती हैं तो वो पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है. ऐसा ही एक और बार हुआ.

Continues below advertisement

बॉलीवुड स्टारकिड्स आए दिन चर्चा में बने रहते हैं. भले ही नेपोटिज्म पर कितनी भी डिबेट हो लेकिन इन स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं होती. ऐसी ही एक स्टारकिड हैं सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं.

Continues below advertisement

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह जब भी कुछ शेयर करती हैं तो वो पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है. ऐसा ही एक और बार हुआ. सुहाना ने दोस्तों के साथ पब में पार्टी की जिसकी एक फोटो अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. इस फोटो में सुहाना अपनी फ्रेंड के साथ पोज़ देती नज़र आ रही हैं.उन्होंने लिखा, शायद मुझे भी हील्स पहनकर आने थे, मैं अपनी हील्स को मिस कर रही हूं.

आपको बता दें कि मुंबई में स्कूलिंग पूरी करने के बाद सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में हैं और अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर रही हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद सुहाना का सपना भी बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने का है. वह इसके लिए तैयारी भी कर चुकी हैं. अपनी एक्टिंग को निखारने के लिए सुहाना थिएटर प्ले में भी हिस्सा ले चुकी हैं. 22 साल की सुहाना की एक्टिंग में रूचि के चलते शाहरुख भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने से नहीं रोकने वाले हैं बस उनकी शर्त है कि बेटी अपनी पढ़ाई पूरी कर ले.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola