Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: कई ऑडिशन देने के बाद मिला था सुनयना फौजदार को अंजलि भाभी का किरदार

सुनयना फौजदार बताती हैं कि वो अंजलि भाभी का किरदार निभाने के लिए किसी की कॉपी करना नहीं चाहती हैं. उनका ये मानना हैं कि दर्शक उनको उनकी असली मेहनत और खुद के निभाए हुए किरदार के लिए पसंद करें.

Continues below advertisement

टीवी कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हर किरदार अपने आप में एक मुख्य किरदार है. लेकिन अंजलि भाभी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस सुनयना फौजदार ने अपनी मन की बात सभी दर्शकों के सामने रखी है. आपको बता दें, सुनयना फौजदार ने पुरानी अंजलि भाभी को रिप्लेस किया हैं. सुनयना फौजदार का कहना है कि वो शो में किसी भी किरदार या पुरानी अंजलि भाभी की एक्टिंग को कॉपी नहीं कर सकती हैं. वो दर्शकों का अपने अभिनय से मनोरंजन करने में विश्वास रखती हैं.

Continues below advertisement

आपको बता दें, शो में पहली अंजलि भाभी यानी नेहा ने शो में लगातार 12 साल तक काम किया था. शो छोड़ने के बाद शो के मेकर्स ने कई ऑडिशन्स देखने के बाद सुनयना फौजदार को चुना था. सुनयना ने दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस अंजलि भाभी का किरदार पाने के लिए कई ऑडिशन्स देने पड़े थे. उन्होंने कहा था,'' मुझे जब ये किरदार मिला तो मैं बहुत खुश थी. साथ ही एक्साइटेड भी थी लेकिन काफी नर्वस भी हो गई थी. मुझे ये लगा था कि कॉमेडी मैं आसानी से कर सकती हूं. मैंने इससे पहले कई सारे कॉमेडी शो किए हुए हैं और लोगों को हंसाया है.’

सुनयना आगे बताती हैं कि, ‘मैंने शो में काम करने से पहले ही सोच लिया था कि मैं इस अंजलि भाभी का किरदार निभाने के लिए किसी की कॉपी नहीं करूंगी. शो में अपना फ्लेवर दूंगी, अंजलि भाभी मेरे लिए सिर्फ एक किरदार है, जिसे मैं अपने हिसाब से निभाऊंगी. मेरा काम देखने के बाद लोगों ने मुझे अपनाया और मेरे किरदार को पसंद किया. मुझे इस बात की बहुत खुशी है.’

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola