Bigg Boss 14: देवोलीना, विंदू दारा सिंह समेत कई एक्स कंटेस्टेंट्स का खुलासा- ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज ले जाएगा ये Contestant

बिग बॉस 14 के विनर का ऐलान होने से पहले बिग बॉस के एक्स-कस्टेंट्स रही देवोलीना भट्टाचार्जी, काम्या पंजाबी और विंदु दारा सिंह ने विजेता के नाम बताया है. इन सब लोगों ने अपनी पसंद के कंटेस्टेंट को विजेता बताया है.

Continues below advertisement

बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे से आएगा. घर में मौजूद रुबीना दिलाइक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली और राखी सावंत में कोई एक विनर बनेगा. अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए ऑडियंस को वूट एप या वेबसाइट और माई जियो एप के जरिए वोट करना था. वोटिंग लाइन्स आज दोपहर 12 बजे तक थी. अब ऑडियंस के वोटों की गिनती होगी. इस गिनती के आधार पर बिग बॉस का विनर तय होगा.

Continues below advertisement

लेकिन कई लोगों पहले ही अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. ट्विटर पर राहुल वैद्य विनर के तौर पर ट्रेंड कर रहे हैं. बतौर विजेता रुबीना दिलाइक का भी नाम ले रहे हैं. ट्विटर पर इन दोनों को विनर माना जा रहा है. लेकिन इनमें से कौन विजेता होगा ये तो आज रात तक पता चल जाएगा. हालांकि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने विनर को लेकर अपना पक्ष रखा है.

काम्या  पंजाबी ने लिया इनका नाम

काम्या पंजाबी ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा,"मैं किसी एक शख्स को सपोर्ट नहीं कर सकती. लेकिन मैं रुबीना दिलाइक और राहुल वैद्य की जर्नी से प्रभावित हुई हैं. कई लोगों का मानना है कि टॉप टू में राहुल और रुबीना हैं और इनमें रुबीना ट्रॉफी लेकर जाएंगी."

विंदु दारा सिंह ने लिया इनका नाम

बिग बॉस के घर में राखी सावंत के कनेक्शन बनकर आए विंदु दारा सिंह ने कहा कि राखी सावंत ने शो की टीआरपी को बढ़ाया है. अगर एंटरटेनमेंट फैक्टर को देखें, तो उन्हें लगता है कि राखी ये ट्रॉफी जीतनी चाहिए और वह एक उदाहरण सेट करेंगी की वाइल्डकार्ड एंट्री भी जीत सकता है.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिया इनका नाम

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा,"अब राहुल और रुबीना के बीच वन टू वन लड़ाई है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि रुबीना और निक्की नहीं जीत सकती हैं. मुझे पता है कि विनर के लिए फैंस इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे. लेकिन गेम प्ले के आधार पर मेर च्वॉइस राहुल या राखी में से कोई जीतना चाहिए. "

Bigg Boss 14 Grand Finale 2021 Live: 'बिग बॉस' सीज़न 14 का ग्रैंड फिनाले आज, सलमान खान किसे पहनाएंगे विजेता का ताज

Bigg Boss 14 Finale: गोरेगांव में फाइनल हो रहा है शूट, Aly Goni, Rahul Vaidya और Nikki Tamboli ने बांधा डांस से समां

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola