Bigg Boss 14 जीतने के बाद Rubina Dilaik ने अपने फोन में सबसे पहले किया ये काम

बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन का आयोजन किया और अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया.

Continues below advertisement

नई दिल्ली: रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर रहीं रुबीना दिलैक का कहना है कि वह घर में ईमानदारी से अपना गेम खेलती रही. रुबीना ने आखिर में राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली और अली गोनी को मात दी.

Continues below advertisement

वहीं बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रुबीना ने अपने फैंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा भी किया. बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन का आयोजन किया और अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया.

फैंस में से एक ने रुबीना से पूछा कि रुबीना ने फोन मिलने के बाद सबसे पहले क्या किया? जवाब में रुबीना ने कहा, 'जब मेरे माता-पिता मुझे सरप्राइज करने के लिए आए थे, तब मैं अपने फोन पर ग्रुप्स में अपने दोस्तों को चेक कर रही थी और देख रही थी कि वे कैसे हैं.'

वहीं एक और फैंस ने सवाल किया कि वह बिग बॉस के घर के बारे में सबसे ज्यादा क्या मिस करेंगी? इस पर रुबीना ने जवाब दिया, 'बिग बॉस के घर के बारे में एक बात मुझे बहुत याद आएगी. वह है 'बिग बॉस चाहते हैं'. मैं सच में उनकी आवाज मिस करती हूं. यह मेरे लिए एक एनर्जी बूस्टर की तरह हुआ करता था.'

यह भी पढ़ें: Rubina Dilike Video: बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद सबसे पहले कहां गईं रुबीना दिलाइक, देखें वीडियो

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola