Drugs Case Live Updates: भारती और हर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, NCB ने मांगी थी रिमांड

बॉलीवुड ड्रग्स केस की आंच अब टीवी इंडस्ट्री तक पहुंच गई है. एनसीबी ने टीवी होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने एक ड्रग पैडलर को पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर भारती और हर्ष के घर पर रेड हुई थी. इस रेड में दोनों के घर से 86.5 ग्राम का गांजा बरामद हुआ था.

Continues below advertisement

Background

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में आए ड्रग्स एंगल की जांच में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां एनसीबी की जांच के दायरे में पहले ही आ चुकी है. अब टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम और कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया का नाम भी इसमें जुड़ गया है. एनसीबी ने ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर शनिवार सुबह भारती सिंह के घर और ऑफिस में छापेमारी की और वहां से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया.

 

कई घंटों की पूछताछ के बाद सूरज ढलने से पहले एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनके पति हर्ष से 18 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया. दोनों ने गांजा का इस्तेमाल करने की बात को अधिकारियों को सामने कबूल किया. आज एनसीबी के अधिकारी दोनों को सुबह 11:30 बजे कोर्ट में शारीरिक रूप से पेश करेंगे. कोर्ट में पेश करने से पहले दोनों का मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट भी होगा. ड्रग्स केस में अब तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी और सुनवाई हो रही थी.

 

भारती से मिलने पहुंची उनकी मां और दोस्त

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शानिवार देर रात तकरीबन 10:30 बजे भारती की मां और भारती की दोस्त NCB दफ्तर पहुंची थी. लेकिन दफ्तर के अंदर सिर्फ भारती की दोस्त गई जिनके पास भारती की कुछ दवाइयां थीं. हालांकि ये किस तरह की दवाई थी, इस बारे में उनसे पूछने के बावजूद वे कुछ नहीं बोली. करीब 15 मिनट एनसीबी ऑफिस में रहने के बाद भारती की मां और उनकी दोस्त वापस चली गईं.

 

86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ
घर से गांजा मिलने के बाद दोनों को एनसीबी ने पहले हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, एनसीबी ने एक ड्रग पैडलर को पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर भारती और हर्ष के घर पर रेड हुई थी. इस रेड में दोनों के घर से 86.5 ग्राम का गांजा बरामद हुआ था. इस बरामदगी के बाद दोनों को एनसीबी के दफ्तर लाया गया था. एनसीबी ने न सिर्फ घर पर बल्कि भारती सिंह के दफ्तर पर भी रेड किया था.

 

ये भी पढ़ें-

 

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी हुए अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी से पहले होगा मेडिकल टेस्ट

 

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन, रोहन मेहरा समेत कई कलाकारों ने जताया दुख

Continues below advertisement
14:21 PM (IST)  •  22 Nov 2020

भारती और हर्ष के साथ दो ड्रग पेडलर्स को भी कोर्ट में पेश किया गया था. इन ड्रग पेडलर्स को पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला सुनाया गया है.
14:08 PM (IST)  •  22 Nov 2020

कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. NCB ने कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगी थी. दोनों कॉमेडियन ने जमानत अर्जी दाखिल कर दी है. इस पर अब कल सुनवाई होगी.
12:46 PM (IST)  •  22 Nov 2020

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ड्रग्स केस की जांच को लेकर बड़ी बात कही है. मलिक ने कहा, "एनसीबी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो ड्रग्स का सेवन करते हैं. वे नशेड़ी हैं उन्हें नशा मुक्ति केंद्र (rehab) भेजा जाना चाहिए, जेल नहीं. एनसीबी का कर्तव्य ड्रग तस्करों को ट्रैक करना है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. क्या NCB फिल्म इंडस्ट्री से ड्रग्स सेवन करने वालों की गिरफ्तारी करके ड्रग तस्करों को बचा रही है?."
12:36 PM (IST)  •  22 Nov 2020

सूत्रों से खबर मिली है कि NCB कोर्ट में भारती सिंह की न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती हैं. भारती के पति हर्ष से एनसीबी पहले ही 18 घंटे पूछताछ कर चुकी है.
12:31 PM (IST)  •  22 Nov 2020

भारती सिंह और उनके पति हर्ष मुंबई के किला कोर्ट में पहुंच चुके हैं. अब थोड़ी देर में मामले की सुनवाई शुरू होगी.
12:30 PM (IST)  •  22 Nov 2020

भारती सिंह और उनके पति हर्ष मेडिकल टेस्ट के बाद सायन अस्पताल से निकल गए हैं. अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
11:33 AM (IST)  •  22 Nov 2020

भारती सिंह और हर्ष अभी मुंबई स्थित सायन अस्पताल में ही हैं. उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आना अभी बाकी है.
11:09 AM (IST)  •  22 Nov 2020

भारती जब महज 2 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था. अपने बचपन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने कहा था कि, “मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से हूं, हम चार भाई बहन हैं. मेरी मां की शादी महज 17 साल की उम्र में हो गई थी और आप यकीन नहीं करेंगे कि महज 23 साल की उम्र तक उनके तीन बच्चे हो चुके थे”.
10:45 AM (IST)  •  22 Nov 2020

साल 2008 में आए 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के चौथे सीजन ने भारती की किस्मत पलटकर रख दी थी. इस शो में भारती ने एक कैरेक्टर प्ले किया था जिसका नाम 'लल्ली' था. यह करैक्टर दर्शकों को खूब पसंद आया और यहीं से भारती की कॉमेडी का डंका बजने लगा.
10:26 AM (IST)  •  22 Nov 2020

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया पर सिर्फ ड्रग्स का सेवन करने के चार्जेस लगे हैं.

10:18 AM (IST)  •  22 Nov 2020

कभी भूखे पेट सोने वाली भारती आज सालाना 10.93 करोड़ रुपये कमाती हैं. साल 2019 की फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में भारती का नाम 82वें स्थान पर था. मौजूदा समय में आप भारती को 'इंडियाज बेस्ट डांसर' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे शो में धमाल मचाते हुए देख सकते हैं.
10:04 AM (IST)  •  22 Nov 2020

आज सफलता के शिखर पर पहुंच चुकीं इंडस्ट्री की चोटी की कॉमेडियन भारती सिंह का बचपन कभी गरीबी में कटा था. भारती का बचपन बेहद संघर्षों भरा था जिसे याद कर भारती ने एक बार कहा था, "मेरे बड़े भाई और बहन का ज़्यादातर समय हमारे लिए खाना और छत जुटाने में बीतता था, कभी कभी तो हमें भरपेट खाना भी नहीं मिल पाता था".
09:58 AM (IST)  •  22 Nov 2020

भारती और हर्ष को किल्ला कोर्ट में फिजिक्ली पेश किया जाएगा. मेडिकल अगर जल्दी हो गया तो उन्हें वापस एनसीबी ऑफिस लाकर फिर कोर्ट मे पेश करेंगे और अगर मेडिकल में समय लगता है तो दोनों को हॉस्पिटल से सीधे कोर्ट ले जाया जाएगा.
09:36 AM (IST)  •  22 Nov 2020

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

Sponsored Links by Taboola