The Kapil Sharma Show: आखिरकार Ajay Devgan ने सपना को दे ही दिए 1 करोड़ रुपए, लेकिन नोट देखकर खुली रह गई सबकी आंखें

Bollywood: सपना का सपना था कि उन्हें एक करोड़ रुपए मिल जाए और उनकी ये ख्वाहिश पूरी की अजय देवगन ने. जब अजय ने सपना को एक करोड़ रुपयों से भरा बैग सौंपा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था.

Continues below advertisement

द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) में जब भी कोई गेस्ट आता है तो सपना स्टेज पर उनसे मिलने पहुंच ही जाती है. भले ही कपिल उन्हें कितना ही रोके. और स्टेज पर पहुंचने के बाद वो मेहमानों को अजीबो गरीब मसाज के ऑफर तो देती ही हैं लेकिन साथ मौका दिखते ही मांग लेती हैं एक करोड़ रुपए भी. वहीं ऐसा ही कुछ तब भी हुआ जब अजय देवगन कपिल के शो में पहुंचे. लेकिन अजय देवगन(Ajay Devgan) की दरियादिली तो देखिए उन्होंने सपना की मुराद पूरी कर दी और दे डाले उन्हें एक करोड़ रुपए. 

Continues below advertisement

आखिर सपना का सपना हो गया पूरा

सपना का सपना था कि उन्हें एक करोड़ रुपए मिल जाए और उनकी ये ख्वाहिश पूरी की अजय देवगन ने. जब अजय ने सपना को एक करोड़ रुपयों से भरा बैग सौंपा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था. सपना ने ब्रीफकेस खोला तो वाकई उसमें एक करोड़ रुपए थे. 

बाद में खुल गई पोल

वहीं एक करोड़ रुपए पाकर सपना फूली नहीं समा रही थी लेकिन जब सपना ने नोट को ध्यान से देखा तो पता चला कि सभी के सभी नोट नकली है और सपना के सपने चकनाचूर हो गए. खैर ये देखकर सपना भले ही दुखी हुई हों लेकिन बाकी सभी सेट पर मौजूद लोग खूब पेट पकड़कर हंसे थे. आप भी देखिए ये मज़ेदार वीडियो. 

ऑफ एयर हो चुका है शो

फिलहाल द कपिल शर्मा शो अस्थायी रूप से ऑफ एयर हो चुका है. लेकिन निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि जल्द ही इस शो की वापसी भी हो जाएगी. द कपिल शर्मा शो के दीवाने इसे काफी मिस कर रहे हैं. लिहाज़ा ये सीज़न 3 जल्द ही सोनी टीवी पर वापसी करेगा और लोगों को खूब हंसाएगा. लॉकडाउन के बाद जिस तरह से फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है. इसी कारण से शो को कुछ समय के लिए रेस्ट दिया गया है.    

ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 14: Rubina Dilaik की बहन Jyotika Dilaik ने Salman Khan को बताया Teacher

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola