बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और एब्स के लिए जाने जाते हैं ये सितारे, जानें कैसे रखते हैं अपने आप को मेंटेन
बॉलीवुड के ये सितारे अपने आप को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करते दिखाई देते हैं और साथ ही अपने एब्स को कई बार फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आते हैं.
बॉलीवुड एक्टर्स अपनी बॉडी पर काफी ध्यान देते हैं और अपने आप को मेंटेन करने के लिए काफी पसीना बहाते हुए भी अक्सर दिखाई देते हैं. अपनी इस स्टोरी में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए कभी जिम नहीं छोडते.
रितिक रोशन
Trending News
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऋतिक रोशन का. रितिक रोशन अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए दिन में दो बार कार्डियो जरुर करते हैं. ऋतिक रोशन सबसे पहले सुबह उठकर कार्डियो करते हैं और फिर उसके बाद शाम को भी करते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, 'मुझे बहुत पसंद हैं सिक्स-पैक एब्स को मेंटेन रखना और कभी-कभी शूटिंग के दौरान मेंटेन करना काफी मुश्किल हो जाता है.’
टाइगर श्रॉफ
दूसरा नाम आता है टाइगर श्रॉफ का जो अपने आप में एक खास शख्सियत हैं. टाइगर श्रॉफ अपने डांस मूव्स और एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बना चुके हैं. हर कोई उनके सिक्स पैक का दिवाना है. टाइगर रोज सुबह मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं और उसी के साथ-साथ वो डांस प्रैक्टिस भी करना नहीं भूलते. हाल ही में उनका एक गाना ‘कैसानोवा’ इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
वरुण धवन
हाल ही में वरुण धवन नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधे है. जैसा की हर कोई जानता है कि वरुण धवन काफी फिटनेस फ्रिक हैं. वरुण धवन का इंस्टग्राम अकाउंट उनके वर्कआउट वीडियो से भरा हुआ है. वरुण धवन जिम जाना किसी भी दिन नहीं भूलते हैं और वर्क आउट करना उन्हें बेहद पसंद है.
विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल को जिम में लंबे समय तक रहना पसंद नहीं है. विद्युत् हफ्ते में केवल तीन से चार दिनों के लिए जिम जाते हैं. विद्युत जामवाल एकदम फिट हैं और उनकी फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं.
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर पॉपुलर हैं. जॉन अब्राहम अपनी फिट और परफेक्ट बॉडी के लिए फिक्स फिटनेस टिप्स के साथ न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट लेना पसंद करते हैं. जॉन लंबे समय से खुद को फिट रखने के लिए खाने पीने से लेकर कई चीजों का ख्याल रखते हैं.