Bigg Boss 14 के घर में आखिरी बार इस कंटेस्टेंट की होगी एंट्री, फिनाले से पहले दिखेगा शो में ट्विस्ट

'बिग बॉस 14' के घर में आज रात एक नई एंट्री होने वाली है. बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार आज रात घर में आकर धमाकेदार खुलासा करने वाले हैं.

Continues below advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के आने वाले एपिसोड में घरवालों को झटका लगने वाला है. जी हां आज के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के एक्टर राजकुमार राव और भारती सिंह (Bharti Singh) साथ ही उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) घर के अंदर एंट्री करते दिखाई देंगे. बिग बॉस के घर में आते ही राजकुमार राव टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को एक झटका देते दिखाई देंगे. हाल ही में कलर्स टीवी ने एक प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें राजकुमार राव घरवालो को ये कहते हुए दिखते हैं कि पांचों में से कोई भी बाहर नहीं जाएगा बल्कि किसी नए कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है.

Continues below advertisement

बिग बॉस के फिनाले को शुरु होने में चंद कुछ घंटे बचे हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि घर के पांच फाइनल कंटेस्टेंट में से कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस सीजन 14 की ट्राफी को अपने नाम करेगा. रुबीना को लेकर कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि इस बार घर की ट्रॉफी रुबीना ही लेकर जाएंगी. शो में सलमान खान सभी घरवालों के साथ कई सारी बातें और कई यादों को समेटते दिखाई देंगे. आपको बता दें, सलमान खान  अपनी आने वाली फिल्म राधे की रिलीज डेट भी अपने इस शो बिग बॉस के मंच पर अपने फैंस को बताते हुए नज़र आए थे.
वहीं सलमान खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म राधे में दिशा पटानी के साथ सिल्वर स्क्रिन को शेयर करते दिखाई देंगे. इस फिल्म को इसी साल 2021 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. 'बिग बॉस 14' के फिनाले में बस एक दिन बाकी रह गया है. दर्शक बिग बॉस 14 के विनर का नाम जानने के लिए बेताब हैं.
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola