इस डॉन को हो गया था बॉलीवुड की की अनारकली से प्यार, मधुबाला के मरने के बाद किया था ये काम
मधुबाला के चाहने वालों को यह दुख रहा है कि इस खूबसूरती की मलिका को 36 साल की उम्र में ऊपर वाले ने अपने पास बुला लिया. 23 फरवरी 1969 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट से करोड़ों दिलों को धड़काने वाली मोहब्बत की देवी मधुबाला ने हर किरदार में दर्शकों का दिल जीता. लेकिन बेहतरीन एकट्रेस होने के बावजूद उन्हें भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. कई सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली मधुबाला की लाइफ में एक दौर वो भी था जब वो बाल कलाकार के रूप में बेबी मुमताज नाम से काम किया करती थीं. तो आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको मधुबाला से जुड़ा एक अनोखा किस्सा शेयर करने जा रहे हैं.
मधुबाला के कई किस्से सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन मधुबाला के प्यार में पड़ गए थे. एक समय ऐसा था जब अंडरवर्ल्ड डॉन का दिल मधुबाला पर आ चुका था. ये डॉन कोई और नहीं बल्कि बंबई का नामी डॉन हाजी मस्तान था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाजी मस्तान मधुबाला को बहुत प्यार किया करते थे और उनके दीवाने थे. हाजी मस्तान मधुबाला के साथ शादी करना चाहते थे. दोनों के बीच दोस्ती भी थी लेकिन इससे पहले कि वो मधुबाला के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाता मधुबाला बीमार होकर इस दुनिया से चल बसीं.
Trending News
आपको बता दें, अपनी बेमिसाल खूबसूरती को लेकर मधुबाला सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि ह़ॉलीवुड में भी वो जानी जाती थीं. मधुबाला ने परिवार की माली हालत के चलते अपने बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और बहुत कम समय में ही उन्हें काफी शोहरत मिल गई थी. मधुबाला अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय दोनों की वजह से जानी जाती थीं.