Twinkle Khanna अपने बेटे Aarav के लिए बनी भूत, फोटो किया शेयर
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव अपने परिवार के साथ मस्ती करते दिखाई दिए साथ ही ट्विंकल अपने बेटे के लिए भूत बनी दिखाई दीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना फिल्मों की दुनिया को छोड़कर अब लेखिका बन गई हैं. ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी दिलचस्प पोस्ट और मजाकिया कैप्शन के लिए जानी जाती हैं. इतना ही नहीं ट्विंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार और बच्चों के साथ उनकी कई बेहतरीन फोटोज और वीडियो को साझा करती रहती हैं. ट्विंकल की हर पोस्ट और उनके अपडेट फैंस खूब पसंद करते हैं. हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उनके 18 साल के बेटे आरव ने अपनी मां को भूत बना दिया. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट को शेयर करते हुए एक मेसेज लिखा, ‘दुश्मन की जरूरत ही क्यों है जब आपका बेटा फैमिली चैट ग्रुप पर ऐसी फोटो डालता है. वैसे आपको बता दूं कि मैं रिवर्स डंबल फ्लाई कर रही थी जो मुझे एक साल पहले पता भी नहीं था.’ इस पोस्ट पर बॉलीवुड की कई हस्तियों में कमेंट भी किए. फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने लिखा, ‘व्हाई डोन्ट यू ए बाबा.’ जिस पर ट्विंकल ने जवाब दिया, ‘मिस्टर बेहतर है कि आप मौन व्रत करें.’
ट्विंकल ने बताया था कि एक्ट्रेस ये फोटो उनके बेटे आरव ने क्लिक की है. जिसमें वह सर नीचे करके रिवर्स डंबल फ्लाई कर रही हैं. आरव ने इस फोटो को फैमिली ग्रुप चैट में डाल दिया और लिखा- ‘ट्विंकल खन्ना के पड़ोसियों से एक चौंकाने वाली खबर मिली है, ट्विंकल खन्ना पर भूत का साया दिखा, उनके कम्यूनल ग्राउंड में भूत-पिशाच वाले रिचुअल्स का नजारा देखिए.’