Video: उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटे 10 किलो प्याज, जानिए आखिर क्या रही वजह

पूरी दुनिया को अपनी खूबसूरती से दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Continues below advertisement

फिल्मों में अपने कातिलाना अंदाज से सबके दिलों में जगह बनाने वाली उर्वशी को अपने 27वें बर्थडे पर कुछ ऐसा करना पड़ा कि उनकी आंखों में आंसू आ गए. उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. और फैन्स के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है. इन दिनों उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बना हुआ है.

Continues below advertisement

अपने बर्थडे पर उर्वशी ने काटे 10 किलो प्याज

दरअसल उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 किलो प्याज काटती हुई दिख रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा कि, मुझसे मेरे बर्थडे पर 10 किलो प्याज कटवाने के लिए धन्यवाद. ये आप ही कर सकते हैं @cznburak. एक दिन मैं प्याज को रुलाने वाली हूं. वीडियो में उर्वशी एक शख्स के साथ दिखाई दे रही है.जो उन्हें प्याज काटने का चैलेंज देते हैं. उर्वशी की ये वीडियो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रही है. और वो इसपर खूब लाइक और कमेंटस कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है उर्वशी

वहीं इससे पहले उर्वशी ने अपनी एक रेड सिक्वेंस बैकलेस ड्रेस पहने हुई फोटो फैन्स के साथ शेयर की थी. जिसकी कीमत 32 लाख रुपये थी. उनकी इस ड्रेस की चर्चा भी कई दिनों कर बॉलीवुड के गलियारे में हुई थी. वहीं बात करें उर्वशी के काम की तो वो फिलहाल अपनी आने वाली वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश;' की शूटिंग में बिजी है. इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें-

Dhanshree के साथ Maldives में छुट्टियां मना रहे हैं Yuzvendra chahal, शेयर की रोमांटिक फोटो और वीडियो

गोविंदा की तारीफ में पत्नी सुनीता बोलीं, वो दुनिया के सबसे रोमांटिक शख्स है

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola