शादी के बाद अकेले मिठाई बांटती दिखीं Dia Mirza, पति के ना आने की वजह एक्ट्रेस ने खुद बताई

एक्ट्रेस दीया मिर्जा की शादी के चर्चे इन दिनों सभी की जुंबा पर छाए हुए हैं. हाल ही में शादी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिया पति के नेचर के बारे में बता रहीं है. देखें वीडियो

Continues below advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में दीया की शादी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो पति वैभव के बारे में बात करे रहीं है.

Continues below advertisement

दरअसल शादी के बाद दीया ने अकेले ही वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स को अकेले ही मिठाई बांटी थी. दिया को साथ पति वैभव नहीं थे. जिसके बाद फोटोग्राफर्स ने उनसे कहा कि 'मैडम सर को भी बुलाइये ना.'

शर्मीले हैं दिया के पति वैभव

वायरल हुए नए वीडियो में दिया उसी बात का जवाब देते हुए नजर आ रहीं है. दीया मु्स्कुराते हुए  फोटोग्राफर्स से कहतीं हैं कि 'सर थोड़े शर्मीले हैं इसीलिए वो मिठाई खिलाने नहीं आए'. दिया का जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. दीया का अंदाज सभी को काफी पसंद  रहा है.

15 फरवरी को हुई दिया और वैभव की शादी

दीया ने अपने बॉय फ्रेंड वैभव रेखा के साथ 15फरवरी को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं. फैंस के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी न्यूली मैरिड कपल को बधाई दे रहे हैं.

दुल्हन के अवतार में दिखा दिया का गॉर्जियस लुक

दीया अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं. सुर्ख लाल कलर की साड़ी, माथे पर लाल कलर की बड़ी सी बिंदी और जूड़े में गजरा लगाए  दिया किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं हैं . दीया और वैभव की शादी की रस्मों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

अदिती राव हैदरी ने चुराए वैभव के जूते

शादी में दीया और वैबव के परवार वालों के अलावा दिया की बेस्टी अदिती राव हैदरी ने भी शिरकत की थी. अदिती ने दिया की बहन का रोल प्ले करते हुए वैभव के जूते भी चुराए जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

आपको बता दें कि वैभव और दीया दोनों की ये दूसरी शादी है. दिया की पहली शादी जहां बिजनिसमैन साहिल संघा के साथ हुी थी वहीं वैभव ने  सुरैखा रेखी से शादी की थी. वैभव और सुरैखा की एक बैटी भी है.

यह भी पढ़ें- 51 साल की उम्र में लोगों का दिल धड़का देती हैं Bhagyashree, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को देती हैं मात
Copy Cats: दीपिका की साड़ी कॉपी करती हैं मलाइका से लेकर ऐश्वर्या तक, एक हीरोइन ने नहीं बदली ज्वैलरी भी, देखिए एक जैसी तस्वीरें
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola