एक्सप्लोरर

विराट कोहली बोले- अनुष्का मेरी ताकत है, मुझे बहुत अच्छी तरह समझती है

विराट कोहली ने कहा कि हमें जैसे जीवन में आगे बढ़ रहे हैं वैसे यह एहसास होता जा रहा है कि एक साथ समय बिताना सबसे ज्यादा मायने रखता है.”

क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी, अभिनेता अनुष्का शर्मा को अपनी 'शक्ति का स्तंभ' कहा. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुष्का बहुत अच्छी तरह समझती हैं. वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि मैदान पर उनका प्रदर्शन कितना तकनीकी था और यह कितना मानसिक था. विराट ने कहा कि उनके लिए यह 70% तकनीकी है. हालांकि, मानसिक रूप से, अनुष्का के साथ उनकी ‘विस्तृत बातचीत' बेहद मददगार है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा, “अनुष्का और मेरे बीच मन की जटिलता के बारे में विस्तृत बातचीत होती है. वह मेरे लिए ताकत का स्तंभ रही है. क्योंकि वह खुद एक ऐसे स्तर पर है जहां उसे बहुत सारी नकारात्मकता से जूझना पड़ता है. इसलिए वह मेरी स्थिति को समझती है और मैं उसकी स्थिति को समझता हूं.”

विराट ने कहा कि अगर उनके जीवन में अनुष्का नहीं होती तो शायद उनके पास ‘स्पष्टता ’नहीं होती. उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल सही सोच लेती है कि मैं क्या सोच रहा हूं.

विराट ने कहा कि वह और अनुष्का एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं. “हम एक दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं. इसके लिए कोई अन्य स्पष्टीकरण नहीं है. हमें जैसे जीवन में आगे बढ़ रहे हैं वैसे यह एहसास होता जा रहा है कि  एक साथ समय बिताना सबसे ज्यादा मायने रखता है.”

विराट कोहली ने कहा, “आप हमेशा के लिए इस यात्रा में हैं. बाकी सब जो आप करते हैं वह इसका एक हिस्सा है. आप सब कुछ करने और धूल फांकने के बाद भी सालों तक उस रास्ते पर चलते रहते हैं. आपका परिवार बढ़ रहा है, सब कुछ आगे बढ़ रहा है, लेकिन फिर भी, आप दो लोग हैं जिन्होंने एक-दूसरे के साथ रहना चुना, साथ आना और जीवन में आगे बढ़ना.”

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने किया कन्फर्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी '83'
Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
Lucknow News: मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला!
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget