कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में खिलाए जाने वाले खेल ‘के भईल करोड़पति’को देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता है. इस गेम शो में अक्सर स्टार्स के आने का सिलसिला चलता रहता है. ‘के भईल करोड़पति’का ऐसा ही एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के प्रमोशन के लिए आए ऋतिक रोशन, आशुतोष गोवारिकर और पूजा हेगड़े ने हिस्सा लिया था.
इसके बाद कपिल शर्मा ने दूसरा सवाल फिल्म के आशुतोष गोवारिकर से पूछ लिया, जो कि इस प्रकार था, 'फ्राइडे में ‘डे’ कितना फ्राई होता है?' जिसके ऑप्शन दिए - 1 - एक किलो, 2 -दो किलो, 3 - तीन किलोमीटर और 4 - इतना (हाथ फैलाते हुए बताते हैं). सवाल सुन आशुतोष ने लाइफलाइन इस्तेमाल करना सही समझा.
ऋतिक और आशुतोष के बाद अब नंबर था एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का, जिनसे कपिल ने सवाल किया, ‘वो वो है और क्या क्या है, तो वो क्या है?' जिसके ऑप्शन दिए गए - 1- दिस इज दिस, 2 - दिस इज दैट, 3- दिस इज इट और 4- दिस इज …(गोली चलने की आवाज़ सुनाई जाती है) जिसे सुनकर हर कोई अपनी हंसी रोक नहीं पाता.