जब कास्टिंग डायरेक्टर की इस हरकत से फूट-फूटकर रो पड़ी थीं Nora Fatehi, खुद बताया था किस्सा

नोरा आज अपने टैलेंट की बदौलत बुलंदियों पर हैं लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था. वह बहुत स्ट्रगल करके इस मुकाम तक पहुंची हैं.

Continues below advertisement

नोरा फतेही को इस समय बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा. नोरा अपने डांसिंग स्किल से इस कदर पॉपुलर हो गई हैं कि हर तरफ उनके टैलेंट का ही डंका बजता नज़र आ रहा है. नोरा आज अपने टैलेंट की बदौलत बुलंदियों पर हैं लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था. वह बहुत स्ट्रगल करके इस मुकाम तक पहुंची हैं.

Continues below advertisement

नोरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह कनाडा से मुंबई आई थीं तो उनका अनुभव कुछ खास अच्छा नहीं रहा था. नोरा जब बॉलीवुड में काम ढूंढ रही थीं तो एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें कॉल करके खुद बुलाया था. कास्टिंग डायरेक्टर के बुलावे पर नोरा उससे मिलने उसके घर गई थीं लेकिन इस महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें घर बुलाकर नोरा की खूब बेइज्जती की थी जिसे नोरा आज तक नहीं भूली हैं.

कास्टिंग डायरेक्टर ने नोरा से कहा था-तुम्हारे अंदर कोई टैलेंट नहीं है और तुम्हें यहां से वापस चले जाना चाहिए. हमें तुम जैसे लोगों की जरूरत नहीं. नोरा ये सुनकर वहां से घर चली आई थीं और फिर फूट-फूटकर रोई थीं.उन्हें इस बात से बेहद बुरा लगा था. इसके बाद नोरा ने खूब मेहनत की और अब उन्हें काम की कोई कमी नहीं है. उनके टैलेंट का लोहा पूरा बॉलीवुड मान चुका है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola