जब Parveen Babi की अजीब हरकत से परेशान हो गए थे डैनी, Mahesh Bhatt से की थी शिकायत

डैनी ने एक इंटरव्यू में परवीन से अपने रिश्तों पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि चार साल में उनका रिश्ता परवीन से टूट गया था लेकिन वो तब भी अच्छे दोस्त थे.

Continues below advertisement

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार डैनी डेन्जोंगपा 25 फरवरी को 73 साल के हो जाएंगे. यूं तो डैनी ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों से ज्यादा एक समय वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे. डैनी का सबसे चर्चित अफेयर 70-80 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक परवीन बाबी के साथ रहा. दोनों तकरीबन चार साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन इस दौरान डैनी को परवीन के कई रूप देखने को मिले.

Continues below advertisement

डैनी ने एक इंटरव्यू में परवीन से अपने रिश्तों पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि चार साल में उनका रिश्ता परवीन से टूट गया था लेकिन वो तब भी अच्छे दोस्त थे.परवीन से ब्रेकअप के बाद उनकी एक गर्लफ्रेंड बनी थी जिसके साथ जब एक बार वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि परवीन उनके बेडरूम में मजे से वीसीआर पर फिल्म देख रही थीं. ये देखकर डैनी काफी शॉक रह गए और साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड को ये बात कुछ अजीब लगी. बाद में डैनी ने महेश भट्ट से परवीन की शिकायत की और उन्हें समझाने को कहा.

डैनी ने ये भी बताया कि परवीन सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं और किसी को भी अपना दुश्मन मान बैठती थीं. वह अमिताभ बच्चन के बारे में अक्सर कहती थीं कि व उन्हें जान से मार देंगे. एक बार डैनी ने एक इंटरव्यू में अमिताभ को अपना दोस्त बता दिया था जिसे परवीन ने भी पढ़ लिया और  उन्हें अपने घर में नहीं आने दिया और अमिताभ का एजेंट कह दिया.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola