Health tips: इन वजहों से बढ़ता है 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं का वजन

शरीर का वजन बढ़ने की कई वजहें होती है. बात चाहे पुरुष की हो या फिर महिला की, सभी को इस मुद्दे का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना खास है. इसलिए उनकी सेहत के प्रति जिम्मेदारी अहम हो जाती है.

Continues below advertisement

वजन का बढ़ना सामान्य शरीर की घटना है, जिसके साथ दुनिया भर में कई लोगों को जूझना पड़ता है. वजन बढ़ने की सबसे आम वजह खराब खानपान और जीवनशैली मानी जाती है. लेकिन, उसके अलावा भी कई वजहें हो सकती हैं. मेडिकल या उम्र संबंधी कारणों से भी वजन में बढ़ोतरी हो सकती है.

Continues below advertisement

प्रोजेस्‍टेरोन लेवल का कम होना शरीर में बहुत सारे एंजाइम होते हैं जिनका अलग-अलग काम होता है. उनमें से किसी की ज्यादती या कमी से कोई एक या दूसरा मुद्दा हो सकता है. बात जब प्रोजेस्‍टेरोन लेवल की हो, तो इससे अप्रत्यक्ष रूप से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इससे ब्लोटिंग और अंग में पानी का जमाव हो सकता है, जिससे आपको भारी महसूस होता है. आप इस सिलसिले में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं या कुछ आसान घरेलू उपाय अपने शरीर के पाचन को बेहतर करने के लिए कर सकते हैं.

तनाव से वजन बढ़ सकता है उम्र बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां आती हैं और जिम्मेदारियों के साथ ज्यादा तनाव और अक्सर घबराहट की वजह. अगर आप काम, घर और जिंदगी से जुड़े खास तरह के तनाव का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपने स्वास्थ्य की कीमत चुकानी पड़ सकती है. शरीर के पास होनेवाले कुछ भी गलत का सामना करने के लिए अपना तंत्र होता है, नतीजे के तौर पर आपका वजन बढ़ सकता है.

ज्यादा भूख का एहसास कम खाना और ज्यादा खाना, दोनों सेहत के लिए खराब है. 40 साल की उम्र में महिलाएं मूड में बदलाव और विभिन्न हार्मोनल मुद्दों से जूझती हैं. नतीजे के तौर पर ज्यादातर महिलाओं को बहुत ज्यादा भूख लगने लगती है. ये कम खाने के आदी लोगों के लिए शानदार हो सकता है. दूसरी तरफ बहुत ज्यादा खाने से वजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं.

गैर सेहतमंद खानपान की आदतें गैर सेहतमंद खानपान की आदतें न सिर्फ महिलाओं के 40 साल की उम्र में शरीर को प्रभावित कर सकती है, बल्कि ये हर शख्स के लिए हो सकता है. हालांकि, अगर आप एक महिला हैं और पहले ही आपकी उम्र 40 साल की हो चुकी है, तो आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. समय सारणी बनाकर खुद की बेहतर देखभाल के लिए नियमों का पालन करें.

Black Coffee Side Effects: ब्लैक कॉफी पीना है खतरनाक, जानिए इसके नुकसान

Health Tips: ये लोग भूलकर भी न करें ब्लड डोनेट, इन बातों का रखें ध्यान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola