Health Tips: आप भी खाते हैं अनानस तो हो जाएं सावधान, जानिए इसके नुकसान

अनानस खाने से दांत भी सड़ सकते हैं. दरअसल ये अम्लीय स्वभाव का होता है, इसके अधिक सेवन से दंतवल्क नरम हो जाया करती है.

Continues below advertisement

सुबह का नाश्ता आपके शरीर को फुल चार्ज कर देता है. पेट भर नाश्ते के बदौलत ही आप दिन भर काम करने में सक्षम रहते हैं. नाश्ते में एक अहम् चीज़ जिसकी ज़रुरत होती है वो है विटामिन सी. आपके नाश्ते का विटामिन सी से भरपूर होना बेहद ज़रूरी है. इसके लिए लोग अपने नाश्ते में अनानास को शामिल करते हैं. हालांकि अनानस के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं. आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में अनानस खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं.

Continues below advertisement

अनानस खाने के नुकसान क्या हैं

1-अनानास एक मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) रैंक वाला फल है. कम जीआई (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) वाले फल डायबिटीज पेशेंट के लिए सबसे अच्छे होते हैं. अधिक कार्ब्स हाई ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकते है. इसलिए ज्यादातर डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए कम कार्ब्स की संख्या वाले खाने पर ध्यान दिया जाता है. हालांकि, अनानास में कार्ब्स की कम मात्रा पाई जाती है.

2- अनानस खाने से दांत भी सड़ सकते हैं. दरअसल ये अम्लीय स्वभाव का होता है, इसके अधिक सेवन से दंतवल्क नरम हो जाया करती है.

3- इसमें अधिक विटामिन सी पाया जाता है जिससे दस्त, उलटी, पेट दर्द और सिर दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती है.

4- इससे आपको संधिशोथ भी हो सकता है. इसके अलावा किडनी से संबंधित बीमारी भी हो सकती है.

जैसे अनानस के नुकसान हैं उसी तरह इसके फायदे भी हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे

पाचन को चुटकियों में सुधारे अनानास अनानास में ब्रोमेलैन होता है, जो ऐसे एंजाइमों का मिश्रण है, जिसका सीधा असर आपके पाचन पर पड़ता है. रोज़ाना नाश्ते में अनानास खाने से न सिर्फ पाचन सुधरता है बल्कि ये पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए भी लाभकारी है. आपको बता दें कि, मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों में पाचन विकारों के इलाज के लिए ऐतिहासिक रूप से अनानास का ही उपयोग किया जाता है. बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च इंटरनेशनल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि अनानास में दस्त के प्रभाव को कम करने की भी क्षमता है. इसके साथ ही, ब्रोमेलैन में लिपोलाइटिक और प्रोटियोलिटिक प्रभाव होते हैं, जो आपके शरीर पर मौजूद एक्स्ट्रा फैट को जलाने में मदद करते हैं.

हड्डियों को बनाता है मज़बूत यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के मुताबिक, कैल्शियम के साथ, ट्रेस मिनरल मैंगनीज हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है. अनानास के एक कप में मैंगनीज के अनुशंसित दैनिक मूल्य का लगभग 76 प्रतिशत होता है. ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसार, मैंगनीज ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है और कमज़ोर हड्डी को ताकतवर बनाता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola