सफलता की कुंजी: तेजी से बदलते जमाने में भी कारगर हैं पुराने व्यापारिक फॉर्मूले
कारोबार की सफलता आज भले ही इंटरनेट जैसे महती संसाधनों पर निर्भर है लेकिन कौशल और प्रबंधन में पुराने व्यापारिक फॉर्मूले ही अधिक प्रभावी हैं.
व्यवसाय की सफलता में व्यक्तिगत कौशल और मानव संसाधन का समुचित प्रबंधन आवश्यक है. हमेशा अपने कौशल को निखारते रहना चाहिए और कुशल व्यक्तियों को प्रबंधन पर जोर देना चाहिए. यही कारण है कि भारत सहित दुनिया केे अधिकांश देशों में पीढ़ियों से चलीं आ रहीं व्यापारिक गतिविधियों को महत्व दिया जा रहा है. इसके विपरीत अगर कोई व्यक्ति दूसरे तरह से व्यापार में जाना चाहता है तो उसे सफलता अवश्य मिल सकती है लेकिन प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रह सकता है. सफलता को संदिग्ध न भी माना जाए तो संघर्ष को निश्चित ही बढ़ा हुआ माना जाना चाहिए.
वर्तमान में इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है. सभी बड़े और छोटे व्यवसाय उसे ही अपना आधार बना रहे हैं. व्यवसाय के डिजिटल होने का प्राथमिक कारण खरीदारों के खपत व्यवहार में बदलाव है. अधिकांश लोग आज सामग्री का डिजिटल रूप से उपभोग कर रहे हैं, जो न केवल उनके खरीदने के निर्णयों को प्रभावित कर रहा है, बल्कि मांग के आने पर उसे पते के रूप के तौर पर भी बढ़ावा दे रहा है. ध्यान दें तो तकनीक मात्र सुविधा विस्तार है. व्यवसाय की समझ व्यक्तिगत और पारंपरिक विकास पर ही निर्भर करती है.