एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने दिया ये जवाब

CEC Rajeev Kumar Press Conference: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहली बार कोई चुनाव संपन्न हुए हैं. इस बार जम्मू-कश्मीर में चार दशकों के बाद सबसे अधिक 58.58 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

CEC Rajeev Kumar Press Conference: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार (3, जून) को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब होंगे, इस बात का भी जवाब दिया.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को कहा, ''चुनाव आयोग बहुत जल्द केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करेगा. हम मतदाताओं के मतदान से बहुत उत्साहित हैं और जल्द ही वहां विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेंगे.''

जम्मू-कश्मीर में बना मतदान का नया रिकॉर्ड

राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू और कश्मीर में चार दशकों में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक 58.58 प्रतिशत हुआ है, जबकि घाटी में 51.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.''

क्यों नहीं हुए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा एकसाथ नहीं कराए जाने के सवाल का भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर में सभी दलों ने कहा कि विधानसभा चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होने चाहिए, लेकिन पूरी प्रशासनिक मशीनरी ने कहा कि यह एक साथ नहीं हो सकता. हर विधानसभा क्षेत्र में 10-12 उम्मीदवार होंगे, जिसका मतलब है कि 1,000 से अधिक उम्मीदवार होंगे. हर उम्मीदवार को सुरक्षा बल मुहैया कराना होगा. यह इस समय संभव नहीं था.''

जम्मू-कश्मीर में कितनी हैं सीटें?

बता दें कि जम्मू और कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटें आती हैं, जिसमें जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग-राजौरी सीट शामिल है. जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में आर्टिकल 370 को रद्द करने के बाद पहली बार कोई चुनाव संपन्न कराया गया है. जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया है और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है. पिछले दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 370 को हटाने को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया था. इसके साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग को 30 सितंबर, 2024 तक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने का निर्देश दिया था.

 

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी 28 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, सुबह-सुबह घर पहुंच गए अधिकारी, 12 ठिकानों पर एकसाथ ताबड़तोड़ छापे
CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, सुबह-सुबह घर पहुंच गए अधिकारी, 12 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
ईरान से डील के लिए भीख मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
ईरान से डील के लिए गिड़गिड़ा रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
Embed widget