एक्सप्लोरर

Lok Sabha election 2024: अखिलेश यादव के आरोप सच! चुनाव आयोग ने मानी गलती, CEC राजीव कुमार बोले- हमने सबक लिया कि...

Lok Sabha election 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं और नेताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है. इस समस्या को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक बड़ा बयान दिया है.

CEC Rajeev Kumar Press Conference: देश में 4 जून को लोकसभा के परिणाम आ जाएंगे. परिणाम आने से पहले आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. 

इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं और मतदाताओं दोनों को ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. अखिलेश यादव ने 7 मई 2024 को सैफई में वोटिंग के दौरान कहा था कि बीजेपी वाले जानबूझकर गर्मियों में वोट डलवाते हैं. जो गर्मी में वोटिंग हो रही है वो वोटिंग एक महीने पहले भी हो सकती थी. ऐसे में गर्मी के असर को लेकर भी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने एक बड़ा बयान दिया. 

'यह हमारी पहली लर्निंग हैं'

चुनाव में गर्मी के असर को लेकर बात करते हुए  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, 'चुनाव हमें एक महीने पहले ही खत्म कर देना चाहिए था. इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था. ये हमारी पहली लर्निंग हैं.'

'इस बार बना रिकॉर्ड'

लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है.

उन्होंने आगे कहा, 'चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक कार्य के कारण हम कम पुनर्मतदान सुनिश्चित करते हैं - हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए थे."

मतगणना प्रक्रिया के बारे में कहीं ये बात

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित करने के लिए अपनाई जाने वाली मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है. यह घड़ी की सटीकता के समान काम करती है." उन्होंने आगे कहा, 'अगर पोस्ट पोल हिंसा कहीं भी होती है तो इसके लिए हमने पहली बार निर्णय लिया है कि MCC के बाद भी कुछ राज्यों में पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी.'

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget