Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत

Rain Today LIVE Updates: देशभर में मानसून अपनी पीक पर है. मानसूनी बारिश के चलते महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में बड़ा हादसा हुआ. कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई.

Continues below advertisement

LIVE

Background

Continues below advertisement
12:05 PM (IST)  •  09 Jul 2026

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के राजघाट के पास बनी सड़कों पर पानी भरा हुआ है. सीवर का पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है. वहीं दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर 62 में कई किलोमीटर तक सड़क पर जल जमाव है. इसके चलते गाड़ियां, ऑटो और ई रिक्शा बंद होकर खड़े हो गए हैं.

12:05 PM (IST)  •  09 Jul 2026

Rain Today LIVE Updates: गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्टी

बारिश के चलते गाजियाबाद के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों में अवकाश घोषित किया. जिले में तेज बारिश के चलते शहर से लेकर खेत तक जलमग्न हो गए हैं. रात से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव हो गया है.

12:04 PM (IST)  •  09 Jul 2026

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में बारिश से 63 की मौत

महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक बारिश से हुई दुर्घटनाओं में 63 लोगों की मौत हो चुकी है. दीवार गिरने से 25 लोगों की, आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की और पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा बाढ़ के पानी में बहने से 3 लोगों की जान गई. बारिश से संबंधित हादसों में अब तक 78 लोग घायल हुए हैं.

12:04 PM (IST)  •  09 Jul 2026

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट जारी, बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत

दिल्ली में अगले 3 घंटे के लिए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है. दोपहर 1:15 बजे तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. बारिश के चलते रेलवे स्टेशन, मुनिरका और कई इलाकों में सड़कें डूब गई हैं. रोहिणी में 1 निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई.

Tags :
News
Sponsored Links by Taboola