Arvind Kejriwal Threatening Case: दिल्ली मेट्रो में CM अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे मैसेज लिखने वाला बैंकर गिरफ्तार, AAP समर्थक होने का दावा

दिल्ली मेट्रो में दिल्ली के CM केजरीवाल को धमकी भरे मैसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया. आरोपी बरेली का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, वह आप का समर्थक था और कई रैलियों में शामिल हो चुका.

Continues below advertisement

Arvind Kejriwal Threatening Case: दिल्ली पुलिस ने बुधवार (22 मई) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे मैसेज लिखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अंकित गोयल बताया जा रहा है. आरोपी ने दिल्ली मेट्रो में सीएम केजरीवाल के लिए धमकी भरे मैसेज लिखे. 

Continues below advertisement

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी. इसमें आरोपी धमकी लिखते हुए नजर आया था. इसके बाद आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी एक नामी बैंक में काम करता है.

 



आरोपी केजरीवाल समर्थक- सूत्र

सूत्रों का दावा है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है. आरोपी मानसिक रूप से ठीक है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह केजरीवाल का समर्थक था और कई रैलियों में हिस्सा भी ले चुका है. लेकिन किसी बात से आहत हो गया.

 

दरअसल, 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर इंग्लिश में केजरीवाल को लेकर मैसेज लिखा गया था. आम आदमी पार्टी ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BJP और PMO पर आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी. 

AAP ने लगाए थे गंभीर आरोप

दरअसल, 19 मई को दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों और एक मेट्रो में केजरीवाले के खिलाफ धमकी भरे मैसेज लिखे गए थे. इस मामले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. आप ने दावा किया था कि बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रच रही है. आप नेता अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर हार रही है, इससे बीजेपी घबरा गई है. इसलिए वह अलग अलग तरह से साजिश रचकर केजरीवाल को निशाना बना रही है. उन्होंने दावा किया था, जब केजरीवाल जेल में बंद थे, तब उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई और इसके लिए उन्हें कोर्ट तक जाना पड़ा.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola