असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी की सहयोगी पार्टी BPF ने मिलाया कांग्रेस से हाथ

2005 में गठित बीपीएफ ने पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य की 126 सीटों में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Continues below advertisement

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को असम में झटका लगा है. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है.

Continues below advertisement

बीपीएफ के अध्यक्ष हागरामा मोहिलारी ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि बीपीएफ अब बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी. उन्होंने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी.

 

मोहिलारी ने ट्वीटर पर लिखा, “शांति, एकता और विकास के लिए काम करना और असम में भ्रष्टाचार से मुक्त एक स्थिर सरकार लाने के लिए बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने MAHAJATH के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है. BPF अब बीजेपी के साथ दोस्ती या गठबंधन नहीं बनाए रखेगा."

2005 में गठित बीपीएफ ने पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य की 126 सीटों में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीपीएफ बाद में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

ABP News C-Voter Opinion Poll: बंगाल से लेकर केरल और तमिलनाडु, पुदुचेरी से असम तक, जानें कहां किसे मिल रही सत्ता ?

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola