गुजरात के भरुच में एक कैमिकल प्लांट में हादसा, धमाके में 24 लोग घायल

दुर्घटना में 24 कामगार घायल हुए हैं. घायलों को अंकलेश्वर और वडोदरा में इलाज के लिए भेजा गया है. घटना के बाद फैक्ट्री और स्वास्थ्य विभाग और पुलिस घटनास्थ पर पर पहुंच चुके हैं.

Continues below advertisement

गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार को एक रसायन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम 20 कर्मी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक पी.एच. वसावा ने बताया कि यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड की इकाई में आग देर रात करीब 2 बजे लगी. झगड़िया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन होता है. अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसे घटनास्थल से काफी दूरी पर मौजूद लोगों ने भी सुना. उन्होंने बताया, ‘‘घटना में कम से कम 20 कर्मी घायल हुए हैं. इनमें से आठ को भरूच और अंकलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि 12 अन्य को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.’’ उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर दमकल की करीब 15 गाड़ियां भेजी गयीं और सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि इकाई के परिसर के अत्यधिक गर्म हो जाने के चलते बचाव कार्य में लगे लोग फैक्ट्री के भीतर नहीं जा सके लेकिन वे अब भी भीतर जाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola