'सुपर 30' के आनंद कुमार के काम की कनाडाई सांसद ने की तारीफ, कही ये बात

मार्क डाल्टन ने कहा कि मैपल रिज के निवासी बीजू मैथ्यू ने आनंद कुमार पर एक किताब लिखी है, जो बिहार में जन्मे गणितज्ञ हैं और यह शिक्षाविदों के लिए बहुत प्रेरणादायक है.

Continues below advertisement

ओटावा: कनाडा के एक सांसद ने वंचित बच्चों के लिए सुपर30 के संस्थापक एवं शिक्षक आनंद कुमार के ‘‘प्रेरक कार्य’’ की शिक्षा के एक सफल मॉडल के तौर पर प्रशंसा की है. ब्रिटिश कोलंबिया में मैपल रिज और पिट मीडोज के सांसद मार्क डाल्टन ने संघीय जिले में शिक्षा परियोजनाओं का ब्योरा देते हुए कहा, ‘‘सुपर30 के प्रेरक कार्य समाज के वंचित वर्ग के छात्रों की भारत के प्रमुख संस्थानों तक पहुंचने में सभी बाधाओं को दूर करने में मदद कर रहे हैं.’’

Continues below advertisement

डाल्टन ने कहा कि मैपल रिज के निवासी बीजू मैथ्यू ने कुमार पर एक किताब लिखी है जो बिहार में जन्मे गणितज्ञ हैं और यह शिक्षाविदों के लिए बहुत प्रेरणादायक है.

सुपर30, एक अत्यधिक प्रशंसित शैक्षिक कार्यक्रम है जिसकी स्थापना कुमार ने की है. सुपर30 बिना किसी शुल्क के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल 30 वंचित छात्रों को प्रशिक्षित करता है.

कुमार को इससे पहले 2012 में कनाडा में एक प्रांत स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया था. तत्कालीन उन्नत शिक्षा मंत्री, ब्रिटिश कोलंबिया सरकार, नाओमी यामामोटो ने कुमार को एक ‘प्रतिभाशाली’ शिक्षक करार दिया था.

पश्चिम बंगाल चुनाव: क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola