Updated at : 12 Jan 2021 01:29 PM (IST)
13:29 PM (IST) • 12 Jan 2021
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह आज शाम 4 बजे कोरोना की वैक्सीन रिसीव करने एयरपोर्ट जायेंगे. 11 लाख वैक्सीन आज लखनऊ पहुंच रही हैं. वहीं, स्पाइस जेट 757 से आज वैक्सीन पटना आएंगी.दोपहर 1:30 बजे वैक्सीन की पहली खेप को एयरपोर्ट से सीधा एनएमसीएच सेंटर लाया जाएगा.
13:29 PM (IST) • 12 Jan 2021
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह आज शाम 4 बजे कोरोना की वैक्सीन रिसीव करने एयरपोर्ट जायेंगे. 11 लाख वैक्सीन आज लखनऊ पहुंच रही हैं. वहीं, स्पाइस जेट 757 से आज वैक्सीन पटना आएंगी.दोपहर 1:30 बजे वैक्सीन की पहली खेप को एयरपोर्ट से सीधा एनएमसीएच सेंटर लाया जाएगा. इतना ही नहीं कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में छह लाख 47 हजार 500 कोरोना वैक्सीन पहुंच गई हैं.
11:43 AM (IST) • 12 Jan 2021
गुजरात सरकार में परिवार कल्याण मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर डॉ.पटेल ने बताया है कि पुणे से कोविशिल्ड वैक्सीन आज सुबह 10:50 बजे तक अहमदाबाद पहुंच जाएगी. 2.76 लाख वैक्सीन की डोज अहमदाबाद, गांधीनगर और भावनगर को दी जाएगी. दूसरा डोज एक महीने के बाद आएगा. 16 जनवरी को 287 सेशन साइटों पर वैक्सीनेशन शुरू होगा.
11:41 AM (IST) • 12 Jan 2021
गुजरात में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने वैक्सीन की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई.
10:19 AM (IST) • 12 Jan 2021
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप राजधानी दिल्ली पहुंच गई है. वैक्सीन का स्टोरेज राजीव गांधी अस्पताल में होगा. दिल्ली में सीरम वैक्सीन की डिलवरी पूणे से फ्लाइट के जरिए हुई है. पूणे की सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन सुबह करीब साढ़े चार बजे ही रवाना हो गई थी.
09:59 AM (IST) • 12 Jan 2021
माना जा रहा था कि विदेशी दवा की कीमत हजारों में होगी. लेकिन देश में बनी कोविशिल्ड की कीमत 200 रुपये है. इसमें 10 रुपये का GST लगेगा. मतलब दवा का एक डोज 210 रुपये का होगा. हर शख्स को दो डोज लेने होंगे.
09:24 AM (IST) • 12 Jan 2021
सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने बताया है कि आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख डोज के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगी.
09:17 AM (IST) • 12 Jan 2021
Vaccines Being Shipped from Pune Airport: पहली खेप में 1088 किलो की 34 पेटियां हैं. कोरोना की दवा देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचेंगी. इन दवाइयों की रवानगी से पहले कल पीएम मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और अपील की कि वो पहले जरूरी लोगों को टीका लेने दें फिर खुद टीका लगवाएं.
08:50 AM (IST) • 12 Jan 2021
Vaccines Being Shipped from Pune Airport: 'कोविशिल्ड' वैक्सीन को ले जाने वाली पहली फ्लाइट पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से तीन ट्रकों में कोविशिल्ड वैक्सीन आज सुबह-सुबह रवाना हुई थी.देश में वैक्सीन लगाने का काम 16 जनवरी से शुरू होगा.
08:07 AM (IST) • 12 Jan 2021
Covid-19 Vaccine Tracker News: दवा को प्रोडक्शन प्लांट से एयरपोर्ट तक जिन गाड़ियों में ले जाया जा रहा है. वो भी बेहद खास हैं. इन गाड़ियों में -25 से 25 डिग्री तक तापमान मैनेज रहता है. दवा की सुरक्षा के लिहाज से पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दवा लेकर जाने वाली गाड़ियों की भी GPS से चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी. दूसरे राज्यों से भी कॉर्डिनेट कर रहे हैं और वह सेंट्रल सेल से निगरानी रखेंगे.
08:07 AM (IST) • 12 Jan 2021
Coronavirus Vaccine Live Updates: दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति और दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीका लगाया जाएगा. दूसरे चरण में टीका लगवाने वालों की संख्या लगभग 27 करोड़ होगी.
08:07 AM (IST) • 12 Jan 2021
Coronavirus Vaccine Live Updates: पहले चरण में फ्रंटलाइन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसमें हेल्थ वर्कर्स, सफाई कर्मचारी और सैन्य बलों से जुड़े लोगों को टीका लगाया जाएगा. पहले चरण में लगभग तीन करोड़ नागरिक शामिल होंगे.
08:07 AM (IST) • 12 Jan 2021
ट्रकों से जरिए कोरोना की दवा देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचेंगी. इन दवाइयों की रवानगी से पहले कल पीएम मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और अपील की कि वो पहले जरूरी लोगों को टीका लेने दें फिर खुद टीका लगवाएं. ये टीकाकरण अलग-अलग चरणों में होगा.