महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना संकट, बीते 24 घंटों में करीब 9 हजार मामले, 80 की मौत

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है. कुछ शहरों में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा हुई है.

Continues below advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संकट कम नहीं हो रहा है. बुधवार को भी यहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी जारी रही. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 8,807 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21 लाख 21 हजार 119 हो गई. वहीं 80 और मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आयी, जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई.

Continues below advertisement

राज्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 6,218 नए मामले सामने आए थे. 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले हफ्ते हुई थीं. बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई.

मुंबई शहर में कोविड-19 के सबसे अधिक नए मामले सामने आए. बुधवार को मुंबई में 1,167 नए मामले सामने आए. नागपुर जिला (नागपुर शहर को छोड़कर) और अमरावती शहर में क्रमश: 818 और 627 नए मामले सामने आए.

धारावी में 37 दिनों के बाद संख्या दोहरे अंक में पहुंची मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में एक महीने से अधिक समय बाद कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को दोहरे अंक में पहुंची और 10 नए मामले सामने आए. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में धारावी में 10 नए मामले सामने आए हैं.

इससे पहले, 17 जनवरी को धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 मामले सामने आये थे और तब से प्रतिदिन के मामले एक अंक में या शून्य ही रहे थे. अधिकारी ने बताया कि इलाके में कोविड-19 के एक्टिव केस 33 हैं.

ये भी पढ़ें- इमरान खान ने श्रीलंका में अलापा कश्मीर का राग, आतंकवाद पर साधी चुप्पी, कहा शांति वार्ता का पक्षधर

राहुल के उत्तर-दक्षिण भारत वाले बयान पर पार्टी के अंदर ही कलह, कांग्रेस सीनियर नेताओं ने उठाए सवाल

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola