कोविड संकट नहीं हुआ है अभी खत्म, तीसरी लहर और अधिक हो सकता है खतरनाकः सीएसआईआर
सीएसआईआर के महानिदेशक मांडे ने वैज्ञानिक समुदाय के सवालों का जवाब देते हुए उम्मीद जतायी कि कोविड-19 टीके कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी होंगे.
तिरूवनंतपुरम: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक शेखर सी मांडे ने रविवार को आगाह किया कि कोविड-19 संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर महामारी की तीसरी लहर आती है जो उसके गंभीर परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने के लिए संस्थानों में लगातार सहयोग के साथ ही जलवायु परिवर्तन और जीवाश्म ईंधन पर अति निर्भरता से पैदा होने वाली संकटपूर्ण स्थितियों को टालना भी जरूरी है. ऐसी संकटपूर्ण स्थिति से पूरी मानवता के लिए खतरा पैदा हो सकता है.
मांडे यहां राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (आरजीसीबी) की ओर से आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम का विषय कोविड-19 और भारत की प्रतिक्रिया था. उन्होंने साफ किया कि भारत अभी सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने से दूर है और ऐसे में लोगों को वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना चाहिए. इसके अलावा लोगों को सामाजिक दूरी तथा हाथों की सफाई जैसे उपायों का भी पालन करते रहना चाहिए.
Trending News
उन्होंने आत्मसंतुष्टि के भाव को लेकर लोगों और वैज्ञानिक समुदाय को आगाह करते हुए कहा कि अगर महामारी की तीसरी लहर आती है तो वह उस चुनौती से कहीं अधिक खतरनाक स्थिति होगी जिसका अब तक देश ने सामना किया है. आरजीसीबी के निदेशक चंद्रभास नारायण ने डिजिटल कार्यक्रम का संचालन किया.
कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद घर से बाहर निकला 52 साल का शख्स, BMC ने लिया एक्शन