WB: चुनाव की तारीखों के एलान के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एडीजी को हटाया

विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान करने के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के एडीजी (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को पद से हटा दिया. उनकी जगह पर जगमोहन को नियुक्त किया है. इससे पहले बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करके पक्षपातपूर्ण पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने अपील की थी.

Continues below advertisement

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को उनके पद से हटा दिया. शमीम की जगह जगमोहन को नियुक्त किया गया है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ऑर्डर में कहा है कि 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी शमीम  जगमोहन की जगह महानिदेशक, फायर सर्विस होंगे. उनकी रैंक एडीजी की ही रहेगी.

Continues below advertisement

इस फेरबदल से कुछ समय पहले बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल में सांसद स्वपन दासगुप्ता और अर्जुन सिंह शामिल थे. उन्होंने आरिज आफताब से "पक्षपातपूर्ण" पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने अपील की थी.

ममता बनर्जी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले शमीम को स्टेट एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया था. इससे पहले वे कोलकाता पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (द्वितीय) के पद पर थे.

बीजेपी कर रही कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने के बाद दासगुप्ता ने कहा था कि "जिस तरह से पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है, उससे यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. हम शहर में तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम बता सकते हैं. यदि वे अपने पदों पर रहते हैं तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं. “ उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा से मीटिंग के लिए के कई अनुरोध भी किया, लेकिन उन्होनें इसे स्वीकार नहीं किया है.

आठ चरणों में होंगे चुनाव गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होंगे जबकि पिछली बार सात चरण में हुए थे. पहले चरण का मतदान 27 मार्च और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वोटों की गिनती 2 मई को होगी.

यह भी पढ़ें

ABP C-Voter WB Opinion Poll: बंगाल में ममता सरकार कर सकती है वापसी, जानें किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

2021 का पहला अंतरिक्ष अभियान आज, ISRO अंतरिक्ष में 19 सैटेलाइट को करेगा लॉन्च

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola