दिल्लीः शीतलहर ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, इस बार जनवरी में सबसे अधिक दिन रहा असर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में जनवरी में सात दिन शीतलहर चली जो कि 2008 के बाद सर्वाधिक दिन हैं. वर्ष 2019 और 2020 में जनवरी में शीतलहर का केवल एक दिन रहा था. वहीं, 2013 में शीतलहर वाले छह दिन थे.

Continues below advertisement

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज जानकारी दी है कि दिल्ली में जनवरी में सात दिन शीतलहर चली जो 2008 के बाद इस महीने में सर्वाधिक ऐसे दिन हैं. मैदानी भाग में जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है.

Continues below advertisement

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा,‘‘ इस साल जनवरी में शीतलहर वाले दिन 2008 के बाद से सर्वाधिक रहे, 2008 में जनवरी में शीतलहर वाले दिन 12 थे.’’

वर्ष 2019 और 2020 में जनवरी में सिर्फ एक दिन चली शीतलहर वर्ष 2019 और 2020 में इस महीने में शीतलहर का केवल एक दिन रहा था. दिल्ली में जनवरी, 2013 में शीतलहर वाले छह दिन थे. श्रीवास्तव ने बताया कि केवल एक पश्चिमी विक्षोभ ने इस जनवरी में पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों को प्रभावित किया. फलस्वरूप अधिकतर दिनों में रात में बादल नहीं रहे और अधिक ‘शीतलहर वाले’ दिन रहे.

दरअसल, बादल वायुमंडल से लौटने वाली कुछ अवरक्त (इंफ्रारेड) किरणों को अवशोषित कर लेते हैं , फलस्वरूप धरातल गर्म रहता है. बादलों के अभाव में न्यूनतम तापमान गिर जाता है.

सुबह पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढका रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर चलती रही और पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया. पिछले एक सप्ताह में शीतलहर का यह चौथा दिन है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार और गुरुवार को मैदानी भागों में सर्द और शुष्क उत्तरी -पश्चिमी हवा चलने के कारण पारा क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री तक लुढक गया था.

नए साल पर सबसे कम रहा तापमान शुक्रवार को भी दिल्ली में शीतलहर चलती रही और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया था. यह सामान्य से पांच डिग्री कम था. नये साल के पहले दिन शहर में पारा 1.1 डिग्री तक लुढक गया था जो पिछले 15 सालों में जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान था.

यह भी पढ़ें

क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा बैन? बजट सत्र में नया बिल ला सकती है सरकार

प्रधानमंत्री के बयान पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- बातचीत के रास्ते खुले लेकिन तीनों कानून रद्द करे सरकार

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola