गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के छह नगर निगमों में कुल 2276 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके साथ ही, जूनागढ़ नगर, निगम में 2 सीटों पर उप-चुनाव के लिए भी 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

Continues below advertisement

गुजरात स्थानीय निकाय के चुनाव नतीजे आज आएंगे. तेलंगाना, हरियाणा और पंजाब के अब देशभर की नजर इस गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों पर आ टिकी है.  सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी. कोरोना महामारी के बीच 24 फरवरी को छह महानगरों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदार, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी. इन छह नगर निगमों में 42.21 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी.

Continues below advertisement

इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. सबसे ज्यादा जामनगर में 49.86 फीसदी वोटिंग हुई थी जबकि अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 वोटिंग हुई. इसके अवाला भावनगर में 43.66 फीसदी, राजकोट में 42.27 फीसदी, वडोदरा में 43.47 फीसदी और सूरत में 43.52 फीसदी लोगों ने वोटिंग की.

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के छह नगर निगमों में कुल 2276 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके साथ ही, जूनागढ़ नगर, निगम में 2 सीटों पर उप-चुनाव के लिए भी 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

गुजरात निर्वाचन आयोग के मुताबिक 1.14 करोड़ वोटर हैं, इनमें से 60.60 लाख पुरूष और 54.06 लाख महिला वोटर हैं.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola