एक्सप्लोरर

Farmers Protest LIVE Updates: CM योगी का कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर हमला, कहा- अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है

Farmers Protest, Bharat Bandh on 8 December LIVE Updates: 8 दिसंबर यानि कल के भारत बंद से पहले किसान आंदोलन को लेकर सियासत गरमा गई है. भारत बंद के एलान के बीच 9 दिसंबर को सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की बातचीत होनी है. हालांकि, किसानों की मांगों को लेकर रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि राज्यमंत्रियों के साथ मंथन भी किया. लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है. किसानों के बड़े होते आंदोलन से सरकार पर दबाव बढ़ रहा है. भारत बंद को भी किसान संगठन एक शक्ति प्रदर्शन की तरह देख रहे हैं जिससे सरकार तक कड़ा संदेश पहुंचे. किसान आंदोलन से जुड़े दिन भर के लिए अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ....

live updates, 12th day of farmers protest, bharat bandh called tomorrow Farmers Protest LIVE Updates: CM योगी का कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर हमला, कहा- अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है

Background

कृषि बिल के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है. इन बारह दिनों में किसान आंदोलन जंगल की आग की तरह देशभर में फैल चुका है.. और ये आंदोलन दिल्ली की सीमा सील करने से आगे बढ़ते हुए भारत बंद तक पहुंच चुका है. किसान संगठनों ने 8 दिसंबर यानी कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए भारत बंद का एलान किया है.

 

किसानों के भारत बंद के समर्थन में पंजाब और हरियाणा की मंडियां, पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन और दिल्ली ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी बंद के समर्थन का एलान किया है. भारत बंद से पहले आज चंडीगढ़ के सेक्टर-17 ग्राउंड में बड़ा प्रदर्शन होने वाला है. राजस्थान के किसान दिल्ली कूच करेंगे. बेंगलूरु में किसानों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना होगा.

 

किसान संगठन पहले दिन से अपनी मांगों को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि जब तक कानून वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा चाहे लड़ाई कितनी लंबी क्यों ना हो जाए. किसान संगठनों की शिकायत है कि सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं हो रही है, लेकिन किसान भी तब तक टस से मस नहीं होंगे जब तक मांगें मान न ली जाएं.

22:48 PM (IST)  •  07 Dec 2020

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से खुद को किसानों का 'सेवादार' कहने पर कटाक्ष किया है. सिंह ने केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या उन्हें गेहूं और धान के बीच का अंतर भी पता है. सिंह ने कहा कि एक ऐसा शख्स, जिसने केंद्र सरकार के तीनों विवादित कानूनों को दिल्ली में लागू करने में देरी नहीं लगाई और अब वह सार्वजनिक तौर पर खुद को किसानों का सेवादार कह रहे हैं, जो कि ढकोसले के सिवा कुछ भी नहीं है. दरअसल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के साथ हुई मुलाकात पर टिप्पणी की थी कि वह किसानों से एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक सेवादार के तौर पर मिलने आए हैं. अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह एक भी ऐसा कदम बता दें, जो उन्होंने किसानों के हित में उठाया हो. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, "आपने तो इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा का सत्र तक नहीं बुलाया." उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल महज अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल मानते हैं कि किसानों की सारी मांगे जायज हैं तो वे दिल्ली में क्यों नहीं केंद्र सरकार के विवादित कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास करते, जैसा कि पंजाब ने किया है.
22:31 PM (IST)  •  07 Dec 2020

किसान समूहों, ट्रेड यूनियनों और प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' एक राजनीतिक बंद नहीं है, बल्कि यह तो किसानों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाया गया बंद है. शिवसेना ने सोमवार को यह बात कही। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने राज्य के कई अन्य दलों के साथ मंगलवार को बुलाए गए 'भारत बंद' के पीछे अपना पूरा जोर लगा दिया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने मीडिया से कहा, "यह कोई राजनीतिक बंद नहीं है। शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से कल (मंगलवार) स्वेच्छा से बंद में भाग लेने की अपील की है." उन्होंने कहा कि जब पूरा देश पिछले 10 महीनों से बंद था, तब वे ही थे, जो लगातार अपने खेतों में काम नहीं कर रहे थे और अब पिछले 12 दिनों से वह ठंड के मौसम में दिल्ली की सीमाओं पर बैठने को मजबूर हैं. राउत ने कहा कि किसान कहीं के भी हों, चाहे वे पंजाब या हरियाणा से हों, या कहीं और से, मगर वे किसान ही हैं और उन्हें अब हमारी जरूरत है। उन्होंने कहा, "एक देश के रूप में हमें उनका समर्थन करना चाहिए."
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
बिहार: मदरसों की जांच के आदेश पर RJD भड़की, क्या बोले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष?
बिहार: मदरसों की जांच के आदेश पर RJD भड़की, क्या बोले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष?
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget