PM Modi in West Bengal Live Updates: PM का ममता पर हमला, बोले- देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगल दें, दीदी को गुस्सा नहीं आता

PM Modi in Haldia West Bengal Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास की प्रगति में प्रधानमंत्री मोदी के पूर्वोदय दृष्टिकोण के अनुरूप हैं. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ...

Continues below advertisement

Background

गुवाहाटी/कोलकाता: PM Modi in West Bengal Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल राज्यों के दौरे पर हैं. वह असम में सुबह लगभग 11:45 बजे दो अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे और सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में राज्य के राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के लिए समर्पित एक कार्यक्रम ‘असोम माला’ का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद, लगभग शाम 4:50 बजे वह राष्ट्र को समर्पित करने के लिए पश्चिम बंगाल के हल्दिया में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

 

असम में प्रधानमंत्री

 

पीएम राज्य में राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के नेटवर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘असोम माला’ का शुभारंभ करेंगे. यह कार्यक्रम निरंतर क्षेत्र डेटा संग्रह के माध्यम से प्रभावी रखरखाव पर जोर देने और सड़क संपत्ति प्रबंधन प्रणाली के साथ इसके जुड़ाव के लिए अद्वितीय है. ‘असोम माला’ राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क के साथ-साथ निर्बाध मल्टी-मॉडल परिवहन की सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण अंतर-संपर्क मार्ग प्रदान करेगी. यह परिवहन गलियारों के साथ आर्थिक विकास केंद्रों को भी आपस में जोड़ने का काम करेगा और इससे अंतर-राज्य कनेक्टिविटी में सुधार होगा. असम के मुख्यमंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

 

पीएम दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे जो बिस्वनाथ और चराइदेव में स्थापित किए जा रहे हैं, इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1100 करोड़ रुपये से अधिक है. प्रत्येक अस्पताल में 500 बिस्तर की क्षमता और एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी. मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की संख्या में वृद्धि न केवल राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर होगी, बल्कि संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए असम को तृतीयक देखभाल और चिकित्सा शिक्षा का केंद्र बनाएगी.

 

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री

 

पीएम भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसका निर्माण लगभग 1100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ किया गया है और इसकी क्षमता 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. यह पश्चिम बंगाल और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में एलपीजी की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करेगा और यह हर घर को स्वच्छ रसोई गैस प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

पीएम 348 किलोमीटर लंबे डोभी- दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन खंड को देश को समर्पित करेंगे. यह प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का एक हिस्सा है. यह उपलब्धि 'एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. लगभग 2400 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित इस पाइपलाइन खंड से हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सिंदरी (झारखंड) उर्वरक संयंत्र को पुनर्स्थापित करने में मदद मिलेगी. इससे दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में मैटिक्स उर्वरक संयंत्र को भी आपूर्ति सुनिश्चित होगी और साथ ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों में औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्रों की गैस मांग और शहर में गैस वितरण को पूरा करने का उद्देश्य भी इससे पूरा होगा.

 

मोदी भारतीय तेल निगम की हल्दिया रिफाइनरी की दूसरी कैटेलिटिक-इसोडेवेक्सिंग इकाई की आधारशिला रखेंगे. इस इकाई की क्षमता प्रति वर्ष 270 हजार मीट्रिक टन होगी और एक बार इसके शुरू होने के बाद परिणामस्वरूप विदेशी मुद्रा में 185 मिलियन अमरीकी डॉलर की बचत होने की उम्मीद है.

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 41 पर हल्दिया के रानीचक में 4 लेन वाला आरओबी-कम-फ्लाईओवर भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसे 190 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस फ्लाईओवर के चालू होने से कोलाघाट से हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स और आसपास के अन्य क्षेत्रों में यातायात की निर्बाध आवाजाही होगी, जिसके परिणामस्वरूप यात्रा के समय में काफी बचत होगी तथा बंदरगाह के भीतर और बाहर भारी वाहनों की परिचालन लागत में भी कमी आएगी. ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास की प्रगति में प्रधानमंत्री मोदी के पूर्वोदय दृष्टिकोण के अनुरूप हैं.

 

मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

 

· दोपहर 1:20 बजे असम के तेजपुर से रवाना होंगे (इंडियन एयरफोर्स की विमान में )
· दोपहर 3.10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट में लैंडिंग
· दोपहर 3.15 कोलकाता एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर में हल्दिया हेलिपैड के लिए रवाना होंगे
· दोपहर 15.50 हल्दिया हेलिपैड में लैंडिंग
· शाम 4 बजे हल्दिया में जहां कार्यक्रम है वहां पहुंचेंगे.
· शाम 4 बजे से 4.45 तक रैली
· शाम 4.50 - 5.25 तक हल्दिया में अलग अलग परियोजना का उद्घाटन करेंगे
· शाम 5.35 बजे हल्दिया हेलिपैड
· शाम 5.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना
· शाम 6.20 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे और रात 8.50 बजे दिल्ली लैंड होंगे

Continues below advertisement
18:25 PM (IST)  •  07 Feb 2021

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोलकाता के हल्दिया में कहा, "देश में सभी प्रधानमंत्रियों ने देश के विकास की कल्पना की. मैं कहना चाहूंगा नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जिन्होंने शर्त रखी कि जब तक देश आत्मनिर्भर पूर्व भारत नहीं होगा तब तक आत्मनिर्भर भारत नहीं होगा."
16:59 PM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अभी आपने न्यूज़ में देखा होगा कि इन दिनों भारत को बदनाम करने के लिए कैसे कैसे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र सामने आ रहे हैं, कैसी कैसी अंतरराष्ट्रीय साज़िशें हो रही हैं. साजिश करने वालों की बेचैनी इतनी ज्यादा है कि भारत को बदनाम करने के लिए वो चाय से जुड़ी भारत की पहचान पर हमला करने की बात कह रहे हैं. टी वर्कर्स की कड़ी मेहनत पर हमला करने का षड्यंत्र किया जा रहा है."
16:57 PM (IST)  •  07 Feb 2021

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में आप दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं. यहां तक कि भारत माता की जय के नारे लगा दो, तो भी वो नाराज हो जाती हैं. लेकिन देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगल दें, दीदी को गुस्सा नहीं आता.
16:53 PM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल पहले से जितना आगे था, अगर बीते दशकों में उसकी वो गति और बढ़ी होती, तो आज बंगाल कहां से कहां पहुंच गया होता. आज यहां जितने भी उद्योग हैं, जितना भी कारोबार है, जितना भी इंफ्रास्ट्रक्चर है, वो बदलाव चाहते हैं, आधुनिकता चाहते हैं. लेकिन आप सोचिए, बीते 10 सालों में यहां की सरकार ने कितनी फैक्ट्रियों का शिलान्यास या उद्घाटन किया? उस बड़े स्टील प्लांट का क्या हुआ जो यहां की अराजक व्यवस्थाओं के कारण शुरु ही नहीं हो सका? पश्चिम बंगाल की इस स्थिति का सबसे बड़ा कारण है यहां की राजनीति. आजादी के बाद जब पश्चिम बंगाल के विकास को नई दिशा देने की जरूरत थी तब यहां विकास वाली राजनीति नहीं हो पाई."
16:38 PM (IST)  •  07 Feb 2021

हल्दिया में जनसभा मको संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछली बार मैं नेताजी मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती पर बंगाल आया था. आज हल्दिया सहित पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़ी करीब 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए आपके बीच आया हूं. कोलकाता में साढ़े 8 हज़ार करोड़ रुपये की लागत से नया प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है. बजट में चाय बागान पर खास ध्यान दिया गया."
16:35 PM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं जिनका कोई न कोई सदस्य फौज में न हो. यानि वहां के लोगों का हौसला, किसी भी आपदा को मात दे सकता है. वहां के लोग के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है."
16:32 PM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही का ज़िक्र किया. पीएम ने कहा कि वो लगातार उत्तराखंड के संपर्क में हैं. पीएम मोदी ने कहा, "उत्तराखंड का हौसला आपदा को मात दे सकता है. वहां लोगों को बचाने के काम जारी है. रेस्क्यू का काम तेज़ी से चल रहा है."
16:33 PM (IST)  •  07 Feb 2021

16:27 PM (IST)  •  07 Feb 2021

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्दिया में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं.
13:30 PM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं असम के लोगों से ये वादा करता हूं कि जब हम चुनावों के बाद सत्ता में आएंगे तो हम यहां मेडिकल और टेक्नीकल कॉलेज स्थानीय भाषा में स्थापित करेंगे.
16:30 PM (IST)  •  07 Feb 2021

12:40 PM (IST)  •  07 Feb 2021

12:31 PM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री ने कहा, असम के स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था. इन शहीदों के खून की एक-एक बूंद और साहस हमारे संकल्पों को मजबूत करता है. असम का यह अतीत बार-बार मेरे मन को असमिया गौरव से भर रहे हैं. पूर्वोत्तर और असम को विकास की सुबह के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ा.
12:28 PM (IST)  •  07 Feb 2021

असम में पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने असम में आकर गरीब, पीड़ित, शोषित लोगों को जमीन के पट्टों के वितरण कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मुझे सौभाग्य मिला था. तब मैंने कहा था कि असम के लोगों का स्नेह और आपका प्रेम इतना गहरा है कि वो मुझे बार-बार असम ले आता है.
11:52 AM (IST)  •  07 Feb 2021

11:50 AM (IST)  •  07 Feb 2021

प्रधानमंत्री हल्दिया में तेल, गैस और अवसंरचना क्षेत्र की चार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. अधिकारी ने कहा, ''प्रधानमंत्री हल्दिया में आज शाम जिस कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उसमें मैडम (बनर्जी) के शामिल होने की उम्मीद नहीं है.'' उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है. राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
11:45 AM (IST)  •  07 Feb 2021

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद नहीं है. राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है लेकिन 23 जनवरी को हुआ 'अपमान' इसकी वजह हो सकता है. गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी के भाषण से पहले 'जय श्रीराम' के नारे लगे थे जिसे उन्होंने अपना 'अपमान' बताया था. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी मौजूद थे. नारे लगने के बाद बनर्जी ने संबोधन देने से इनकार कर दिया था.
11:42 AM (IST)  •  07 Feb 2021

पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल के हल्दिया में रैली के पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर दो जगह हमले हुए हैं. पहला हमला कल शाम को नंदीग्राम में हुआ. दूसरा हमला आज मिदनापुर में बस पर हुआ जिससे बीजेपी समर्थक मोदी की सभा में हिस्सा लेने आ रहे थे. तीसरी घटना में बीजेपी के पोस्टर फाड़े गए.
Sponsored Links by Taboola