महाराष्ट्र के सांगली में बीजेपी को झटका, बहुमत में थी पार्टी फिर भी एनसीपी के नेता बने महापौर

महाराष्ट्र के सांगली में एनसीपी ने बीजेपी को करारा झटका दिया है. बीजेपी के बहुमत में होने के बाद भी एनसीपी ने सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम में महापौर की सीट पर कब्जा जमा लिया.

Continues below advertisement

पुणे: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका देते हुये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम में महापौर की सीट पर कब्जा कर लिया है. नगर निगम में बीजेपी बहुमत में है. एनसीपी के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया. इससे पहले बीजेपी के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया था. एनसीपी के जिला अध्यक्ष संजय बजाज ने बताया, ''नगर निकाय में 78 सदस्य हैं. निर्वाचन के दौरान एनसीपी उम्मीदवार को 39 वोट मिले जबकि बीजेपी के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत मिला.''

Continues below advertisement

एनसीपी के जिला अध्यक्ष ने कहा, ''बीजेपी के पांच पार्षदों ने एनसीपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जबकि दो मतदान से अनुपस्थित रहे.'' इससे पहले, नगर निकाय में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 43 थी जबिक एनसीपी के पास 34 सदस्य थे.

एनसीपी जिला अध्यक्ष ने बताया कि एनसीपी मतदान के दौरान सात मतों का प्रबंधन करने में सफल रही. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया.

महाराष्ट्र में पतंजलि के 'कोरोनिल' को नहीं मिलेगी बिक्री की इजाजत, गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताई ये वजह 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola