Petrol Diesel Price Today: लगातार 11वें दिन बढ़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम, दिल्ली में 90 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

Petrol Diesel Price Today: देश में लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके कारण दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम बढ़कर 90 के पार पहुंच गए हैं. आज पेट्रोल के दाम में 31 पैसे और डीजल के दाम में 33 पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई है.

Continues below advertisement

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, आज यानी 19 फरवरी को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीज़ल के रेट बढ़े हैं. अगर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की बात करें तो अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार पुहंच चुकी है.

Continues below advertisement

18 फरवरी तक जो पेट्रोल के दाम 89.88 रुपये प्रति लीटर था, वह आज 31 पैसे बढ़ कर 90 रुपये के पार पुहंच गया, जिस के बाद पेट्रोल का रेट 90.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है. ना सिर्फ पेट्रोल बल्कि डीज़ल की कीमतें भी लगातार बराबर से बढ़ रही है. 18 फरवरी तक डीज़ल की कीमत जो 80.27 रुपये प्रति लीटर था तो वह आज 33 पैसे बढ़ कर 80.60 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

11 वें दिन भी बढ़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

लगातार बढ़ रही मंहगाई

देश मे महंगाई आसमान छू रही है, जिसमें चाहे पेट्रोल और डीज़ल के दाम हो या फिर गैस या फिर बाकी ज़रूरी चीज़ें, लगातार बढ़ती महंगाई एक आम आदमी की कमर तोड़ रही है. जिसमें सबसे तेज़ी से तेल की कीमतों में बढ़त हो रही है. अब इस बेलगाम महंगाई पर सियासत से परे कुछ लगाम लगेगी, या आम जनता यू ही महंगाई के बोझ तले झुझती रहेगी?

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने महामारियों के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय ढांचा मजबूत करने के सुझाए नुस्खे, पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसियों ने किया समर्थन

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने छात्रों से कहा- अगर जवाब नहीं आता तो परीक्षा में कुछ भी लिख दो, वीडियो हुआ वायरल

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola