एक्सप्लोरर

PM Modi WB Visit LIVE: पीएम मोदी बोले- नेताजी के नाम से ऊर्जा मिलती है, हम उनका कर्ज़ नहीं चुका सकते

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर बंगाल में आज जबरदस्त हलचल है. कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी की पदयात्रा खत्म हो गई है. अब दोपहर 3.30 बजे पीएम मोदी का भी नेताजी भवन में कार्यक्रम है.

PM Modi Assam, WB Visit LIVE updates: Mamta Banerjee can be attend same program on Netaji birth anniversary PM Modi WB Visit LIVE: पीएम मोदी बोले- नेताजी के नाम से ऊर्जा मिलती है, हम उनका कर्ज़ नहीं चुका सकते

Background

कोलकाताः सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती के अवसर पर आज कोलकाता में राजनीतिक हलचल जोर शोर पर रहेंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज इस अवसर पर कोलकाता में पदयात्रा करने वाली हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह को संबोधित करेंगे. पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं.लिहाज़ा दोनो राजनीतिक पार्टी ने अपनी कमर कस ली है.

 

ममता निकालेंगी 8 किमी की पदयात्रा
आज कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. ममता बनर्जी आज कोलकाता में करीब आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा करने वाली हैं. पीएम मोदी आज नेशनल लाइब्रेरी और विक्टोरिया मेमोरियल में कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान उनका संबोधन भी होगा.

 

गौरतलब है कि विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा है. फिलहाल यह तय नही है कि ममता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी या नही. अगर ममता इस कार्यक्रम में शामिल होती है तो शाम में पीएम मोदी और ममता बनर्जी एक ही मंच पर नज़र आ सकते है. यह राजनीति की बड़ी तस्वीर होगी.

 

बंगाल चुनाव के चलते अहम हुए कार्यक्रम
बंगाल चुनाव के लिहाज से देखें तो नेताजी की 125वीं जयंती टीएमसी और बीजेपी दोनो ही पार्टियों के लिए काफी अहम है. दरअसल बीजेपी बंगाली अस्मिता के साथ खुद को जोड़ने की कोशिश में है, वहीं टीएमसी बंगाली संस्कृति के रक्षक के तौर पर खुद को साबित करना चाहती है.

 

दोपहर 12.15 बजे ही नेताजी का जन्म हुआ था, इसलिए ममता बनर्जी दोपहर 12.15 बजे शंखनाद करके पद यात्रा शुरू करेंगी. इस पद यात्रा में ममता के साथ पार्टी के बड़े नेता और समाज के प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद रहेंगे. इससे इलावा ममता ने पूरे पश्चिम बंगाल के लोगो से अनुरोध किया है कि नेता जी के सम्मान में लोग अपने घर में दोपहर 12.15 बजे शंख बजाएं.

 

यह भी पढ़ें-
Birthday Anniversary: जब हिटलर से मिलने पहुंचे नेता जी तो उसने भेज दिया अपने हमशक्लों को, जानिए फिर क्या हुआ

 

ट्रैक्टर मार्च: किसानों की तरफ से पेश किए गए शख्स का दावा- चार किसान नेताओं को गोली मारने की रची गई थी साजिश

17:44 PM (IST)  •  23 Jan 2021

17:46 PM (IST)  •  23 Jan 2021

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय अपने दिल पर हाथ रखे, नेताजी सुभाष को महसूस करे, तो उसे फिर ये सवाल सुनाई देगा. उन्होंने कहा, "क्या मेरा एक काम कर सकते हो? ये काम, ये काज, ये लक्ष्य आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है. देश का जन-जन, देश का हर क्षेत्र, देश का हर व्यक्ति इससे जुड़ा है. नेताजी ने कहा था कि आजाद भारत के सपने में कभी भरोसा मत खोइए. दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को बांधकर रख सके. वाकई दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो 130 करोड़ देशवसियों को अपने भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने से रोक सके."
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget