Updated at : 23 Jan 2021 05:47 PM (IST)
17:44 PM (IST) • 23 Jan 2021
17:46 PM (IST) • 23 Jan 2021
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय अपने दिल पर हाथ रखे, नेताजी सुभाष को महसूस करे, तो उसे फिर ये सवाल सुनाई देगा. उन्होंने कहा, "क्या मेरा एक काम कर सकते हो? ये काम, ये काज, ये लक्ष्य आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है. देश का जन-जन, देश का हर क्षेत्र, देश का हर व्यक्ति इससे जुड़ा है. नेताजी ने कहा था कि आजाद भारत के सपने में कभी भरोसा मत खोइए. दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को बांधकर रख सके. वाकई दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो 130 करोड़ देशवसियों को अपने भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने से रोक सके."
17:28 PM (IST) • 23 Jan 2021
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्यों को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने कहा था कि भारत बुला रहा है. रक्त रक्त को आवाज़ दे रहा है. उठो हमारे पास गंवाने के लिए वक्त नहीं है. पीएम मोदी ने एलान किया कि 23 जनवरी के दिन को 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मनाएंगे.
17:43 PM (IST) • 23 Jan 2021
पीएम मोदी ने कहा, "हम सब का कर्तव्य है कि नेताजी के योगदान को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाए. इसलिए देश ने तय किया है कि नेताजी की 125वीं जयंती के वर्ष को ऐतिहासिक अभूतपूर्व भव्य आयोजनों के साथ मनाएंगे. देश ने ये तय किया है कि अब हर साल हम नेताजी की जयंती (23 जनवरी) को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया करेंगे."
17:34 PM (IST) • 23 Jan 2021
'पराक्रम दिवस' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नेताजी ने संकल्प था भारत की जमीन पर आजाद भारत की आजाद सरकार की नींव रखेंगे. नेताजी ने अपना ये वादा भी पूरा करके दिखाया. उन्होंने अंडमान में अपने सैनिकों के साथ आकर तिरंगा फहराया." उन्होंने कहा कि उनके जैसे फौलादी इरादों वाले व्यक्तित्व के लिए असंभव कुछ नहीं था. उन्होंने विदेश में जाकर देश से बाहर रहने वाले भारतीयों की चेतना को झकझोरा. उन्होंने पूरे देश से हर जाति, पंथ, हर क्षेत्र के लोगों को देश का सैनिक बनाया.
17:18 PM (IST) • 23 Jan 2021
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं नेताजी के चरणों में अपना शीश झुकाता हूं. कोलकाता आना भावुक करने वाला पल. उन्होंने कहा कि आज के दिन गुलामी के अंधेरे में चेतना फूटी थी.
17:14 PM (IST) • 23 Jan 2021
कहा जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाज़ी की, जिससे वो खफा हो गईं. हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर कुछ साफ नहीं है कि सीएम किस बात को लेकर नाराज़ हुई हैं.
17:12 PM (IST) • 23 Jan 2021
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'पराक्रम दिवस' कार्यक्रम में गुस्सा हो गईं. उन्होंने कहा कि ये सरकारी कार्यक्रम है. किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि आपने कोलकाता में प्रोग्राम किया इसके लिए धन्यवाद, लेकिन किसी को आमंत्रित करने के बाद अपमानित करना शोभा नहीं देता. उन्होंने कार्यक्रम में भाषण देने से भी इनकार कर दिया है.
16:50 PM (IST) • 23 Jan 2021
'पराक्रम दिवस' कार्यक्रम के दौरान मशहूर सिंगर ऊषा उथुप ने मशहूर बंगाली गाना 'एकला चोलो रे' गाकर सभी की मनोरंजन किया. उनसे पहले गायक पापोन ने भी अपनी प्रस्तुती दी. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक गाना गाया.
16:45 PM (IST) • 23 Jan 2021
विक्टोरिया मेमोरियल में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त वहां एक प्रस्तुती का लुत्फ उठा रहे हैं. पीएम मोदी के साथ साथ कार्यक्रम में सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद हैं. उनके अलावा राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम में मशहूर गायक पापोन ने भी अपनी प्रस्तुती दी. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक गाना गाया.
16:44 PM (IST) • 23 Jan 2021
16:25 PM (IST) • 23 Jan 2021
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ममता बनर्जी भी 'पराक्रम दिवस' समारोह में शामिल हुई हैं. सीएम ममता और पीएम मोदी एक साथ नज़र आ रहे हैं. साथ ही बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी वहां पहुंचे हैं. ममता और पीएम मोदी विक्टोरिया मेमोरियल पहुंच गए हैं.
16:17 PM (IST) • 23 Jan 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी पहुंच और वहां उन्होंने कई कलाकारों और प्रतिनिधियों से बातचीत की और वहां सभी के साथ उन्होंने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई.
16:07 PM (IST) • 23 Jan 2021
16:06 PM (IST) • 23 Jan 2021
15:52 PM (IST) • 23 Jan 2021
सुभाष चंद्र बोस की बेटी प्रोफेसर डॉ अनिता बोस ने कहा, "124 साल पहले भारत के सबसे प्रसिद्ध बेटे, मेरे पिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस का कटक में जन्म हुआ था. भारत की केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके जन्म के 125 वर्ष बाद उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया, इस फैसले के लिए आपका धन्यवाद."
15:49 PM (IST) • 23 Jan 2021
15:39 PM (IST) • 23 Jan 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं. इस वक्त वो नेताजी भवन का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी आज सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को संबोधित करेंगे.
13:56 PM (IST) • 23 Jan 2021
आठ किमी लंबी पदयात्रा के बाद ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसीं हैं. उन्होंने पहले पदयात्रा में शामिल होने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया किया. नेताजी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा, 'बीजेपी लोगों को बांटना चाहती है. मेरी लड़ाई देश के लिए है.'
13:47 PM (IST) • 23 Jan 2021
हावड़ा में TMC समर्थकों का बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला
हावड़ा में कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. भाजपा के स्थानीय नेता ने कहा, "मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पर कुछ लोगों ने हमला करके सिर फोड़ दिया. हम उन्हें थाने ले गए तो 15-20 लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जिसमें एक को चोट आई है."
13:38 PM (IST) • 23 Jan 2021
ममता ने पूरी की 8 किमी लंबी पदयात्रा
ममता बनर्जी ने 8 किमी लंबी पदयात्रा पूरी कर ली है. अब थोड़ी देर में ममता यहां मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाली हैं. वहीं दोपहर 3.30 बजे पीएम मोदी का भी नेताजी भवन में कार्यक्रम है.
12:40 PM (IST) • 23 Jan 2021
नेता जी के नाम पर बंगाल में सियासी संग्राम जारी है. कोलकाता में ममता की पदयात्रा जारी है. वहीं थोड़ी देर में पीएम मोदी भी बंगाल पहुंचेंगे. वहां पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. आज दिन भर बंगाल में सियासी सरगर्मी यूं ही चलती रहेगी.
12:30 PM (IST) • 23 Jan 2021
12:27 PM (IST) • 23 Jan 2021
सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती के अवसर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी आठ किमी लंबी पदयात्रा शुरू कर दी है. ये पदयात्रा श्याम बाजार से शुरू हुई और अब रेड रोड पर खत्म होगी. सैकेड़ों की संख्या में समर्थक ममता बनर्जी के साथ इस मार्च में मौजूद हैं.
12:18 PM (IST) • 23 Jan 2021
पीएम मोदी आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में 'पराक्रम दिवस' समारोह को संबोधित करेंगे. वहीं ममता बनर्जी भी आज कोलकाता में पदयात्रा निकाल रही हैं. 8 किमी लंबी पदयात्रा करने से पहले ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के 'पराक्रम दिवस' कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं.
12:07 PM (IST) • 23 Jan 2021
आज कोलकाता में दोपहर 12:15 बजे ममता की पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. ममता की पदयात्रा को लेकर टीएमसी कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं. अब से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी भवन पहुंची थीं.
11:55 AM (IST) • 23 Jan 2021
असम में पीएम मोदी ने कहा- शिवसागर के महत्व को देखते हुए इसे देश की 5 सबसे आइकोनिक आर्कियोलॉजिकल साइट में शामिल करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है.
11:50 AM (IST) • 23 Jan 2021
पीएम मोदी ने कहा, असम में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय भी यहां करीब-करीब 6 लाख मूल निवासी परिवार जिनके पास जमीन के कानूनी कागज़ नहीं थे. लेकिन सर्वानंद सोनोवाल जी के नेतृत्व में यहां की सरकार ने आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए गंभीरता के साथ काम किया.
11:46 AM (IST) • 23 Jan 2021
पीएम मोदी ने असम में एक लाख से ज्यादा भूमिहीन लोगों को प्लॉट का तोहफा दिया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है. एक लाख से ज्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है.
11:44 AM (IST) • 23 Jan 2021
असम में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले बीजेपी ने चुनावी प्रचार को लेकर कमर कस ली है और इसी क्रम में पीएम मोदी राज्य के दौरे पर हैं. असम के शिवसागर में पीएम मोदी ने लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 1.06 लाख जमीन के पट्टों के वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
11:36 AM (IST) • 23 Jan 2021
कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजभवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी तस्वीर का अनावरण किया. उन्होंने कहा, "सुखद है कि 2014 के बाद नेताजी की ख्याति और योगदान को उपयुक्त सम्मान दिया गया है. उन्होंने जो मार्ग दिखाया उस पर युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए."
11:33 AM (IST) • 23 Jan 2021
11:27 AM (IST) • 23 Jan 2021
ममता बनर्जी ने नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग की
नेताजी के सम्मान में हर पार्टी के नेता मैदान में है. ममता बनर्जी ने ट्वीट कर नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग की है, इसके अलावा सवा बारह बजे यानी वो वक्त जब नेताजी का जन्म हुआ था तब ममता पदयात्रा शुरू करेंगी. उस वक्त लोगों से ममता ने लोगों को अपने घर में शंख बजाने की अपील की है.
11:22 AM (IST) • 23 Jan 2021
कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार को निशाने पर लिया
नेताजी बोस की जयंती के मौके पर बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने नेताजी के जयंती के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीएमसी में नेताओं को काम करने की छूट नहीं है, लिहाजा वो दीदी को छोड़कर बाहर जा रहे हैं.
11:15 AM (IST) • 23 Jan 2021