पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी को झटका, कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

पुडुचेरी में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब पार्टी के एक और विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के लिये यह एक और बड़ा झटका है.

Continues below advertisement

पुडुचेरी में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. रविवार को यहां पार्टी के एक और विधायक ने पद से इस्तीफा दे दिया. विधानसभा में 22 फरवरी को बहुमत साबित करने से पहले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के लिये यह एक और बड़ा झटका है.

Continues below advertisement

नारायणसामी नीत इस सरकार ने बहुमत खो दिया है- के. लक्ष्मीनारायण

राज भवन निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के. लक्ष्मीनारायण ने विधानसभा अध्यक्ष वी. पी. शिवकोलुंधु को उनके आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘नारायणसामी नीत इस सरकार ने बहुमत खो दिया है.’’ लक्ष्मीनारायण के इस्तीफे के बाद केन्द्र शासित प्रदेश की 33 सदस्यीय विधानसभा कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 13 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं.

उप राज्यपाल ने 22 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है

पूर्व मंत्री ए नमसिवायम (अब बीजेपी में) और मल्लाडी कृष्ण राव समेत कांग्रेस के चार विधायकों ने इससे पहले इस्तीफा दिया था, जबकि पार्टी के एक अन्य विधायक को अयोग्य ठहराया गया था. पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने 22 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है, जिस दौरान विश्वास मत के जरिए नारायणसामी सरकार का भविष्य निर्धारित होगा.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली में हुई ‘हुनर हाट’ की शुरुआत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

Video: कांग्रेस की किसान जनाक्रोश रैली में हुआ ‘लैला’ डांस, बीजेपी नेता ने पूछा- क्या प्रियंका गांधी करेंगी इसका समर्थन

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola