Sanjay Singh Arrest Live: दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी का विरोध, हिरासत में लिए कई प्रदर्शनकारी

Delhi Liquor Policy Case Live: कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए AAP नेता संजय सिंह की आज ED रिमांड मांगेगी. सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है.

Continues below advertisement

Background

Sanjay Singh Arrest News Live Updates: आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (5 अक्टूबर) को उसके राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी तब हुई है जब वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को सुबह से नॉर्थ एवेन्यू इलाके में उनके आवास पर तलाशी ली.

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने वाले संजय सिंह आम आदमी पार्टी के तीसरे बड़े नेता हैं. मनीष सिसोदिया को फरवरी में सीबीआई और मार्च में ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने मामले में चार आरोप पत्र दायर किए हैं. इसमें संजय सिंह के नाम का भी उल्लेख किया गया है.

'संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है'
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को घेरा. आप के सांसद संजय सिंह के खिलाफ ईडी के एक्शन को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'घबराहट' बताया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है. इससे मोदी जी की घबराहट का पता चलता है. वे चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे. उनकी टिप्पणी तब आई जब ईडी ने बुधवार शाम को संजय सिंह को उनके परिसरों में दिन भर की तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया...

Continues below advertisement
18:42 PM (IST)  •  21 Nov 2023

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

15:22 PM (IST)  •  22 Nov 2023

Tunnel Accident : उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना से सबक, देशभर के अंडर कंस्ट्रक्शन टनल्स का होगा सिक्योरिटी ऑडिट

Tunnel Accident : उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना से सबक, देशभर के अंडर कंस्ट्रक्शन टनल्स का होगा सिक्योरिटी ऑडिट

18:41 PM (IST)  •  21 Nov 2023

Gaza Power Cuts: गाजा में पावर प्लांट बंद

ईंधन की कमी के कारण गाजा पट्टी के पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन रुक गया है. वहीं, इजरायल ने भी बिजली कट कर दी है. इस कारण गाजा में बिजली पूरी तरह गुल हो चुकी है..

15:58 PM (IST)  •  12 Oct 2023

Israel Hamas War Live: इजरायल हमास युद्ध को लेकर ईरान के राष्ट्रपति ने की सऊदी प्रिंस से बात

सऊदी अरब ने एक आधिकारिक जानकारी में बताया कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को बुधवार (12 अक्टूबर 2023) को ईरानी नेता इब्राहिम रायसी का फोन आया, जिसके दौरान उन्होंने गाजा और उसके आसपास की मौजूदा सैन्य स्थिति पर चर्चा की.

15:56 PM (IST)  •  12 Oct 2023

जेलेंस्की बोले- इजरायल जाएं पश्चिमी देशों के नेता

Israel Hamas War Latest Update: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों के नेताओं से इसरायल के दौरा की सिफारिश की है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों से मैं चाहूंगा कि वह इजरायल जाएं ताकि वह देश अकेला महसूस न करें. 





15:55 PM (IST)  •  12 Oct 2023

हमास की हैवानियत पर इजरायली मंत्री का जवाब

Israel Hamas War Live Updates: इजरायल के ऊर्जा मंत्री इजरायल कार्टज ने हमास को 'हुक्का पानी बंद' करने की धमकी दी है. मंत्री ने कहा है कि वह गाजा इलाके में बिजली-पानी तब तक बंद रखेंगे जब हमास इजरायली बंधकों को वापस नहीं कर देता है.

15:55 PM (IST)  •  12 Oct 2023

इजरायल हमास युद्ध में तीन चीनी नागरिकों की मौत

Israel Hamas War Live News: इजरायल के विदेश मंत्रालय के आंकडे के मुताबिक इजरायल हमास युद्ध में तीन चीनी नागरिकों की मौत हो गई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को दोनों पक्षों से शांति की अपील की थी.

15:55 PM (IST)  •  12 Oct 2023

इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा, हमास के ठिकानों पर ISIS के झंडे

Israel Hamas War News Update: इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया है कि हमास के ठिकानों पर आईएसआईएस के झंडे देखे गए हैं. आईडीएफ ने एक तस्वीर का हवाला देते हुए कहा, ये तस्वीर किबुत्ज़ सूफा में ली गई थी, जहां हमास आतंकवादियों के उपकरणों के बीच आईएसआईएस का झंडा देखा गया है.

15:54 PM (IST)  •  12 Oct 2023

इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा- तस्वीरों के जरिए दुनिया जाने हम किस दौर से गुजर रहे

Israel Hamas War: इजरायली विदेश मंत्रालय ने हमास से जंग के दौरान की वीभत्स तस्वीरों को लेकर कहा है कि वे चाहते हैं कि दुनिया जाने कि इजरायल में क्या हो रहा है. मंत्रालय ने कहा, "हमने इस पर काफी चर्चा की है कि वीभत्स तस्वीरों को नहीं दिखाए, लेकिन हम इस फैसले तक पहुंचे हैं कि दुनिया के सामने आना चाहिए कि हम किस दौर से गुजर रहे हैं." इजरायली सेना लगातार गाजा पर एयर स्ट्राइक कर रही है और ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में हैं.

15:54 PM (IST)  •  12 Oct 2023

नेतन्याहू से मिले एंटनी ब्लिंकन

Israel-Hamas War:  अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. 

18:41 PM (IST)  •  21 Nov 2023

जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा इजरायल

एपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक गाजा में गुरुवार (12 अक्टूबर) को बेकरी और किराने की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखाई दीं. वहीं, इजरायल ने ताजा हवाई हमले किए और कहा कि वह संभावित जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है..

15:49 PM (IST)  •  12 Oct 2023

एक्स ने हमास से जुड़े अकाउंट हटाए

Israel-Hamas War Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने इजरायल पर आतंकवादी समूह के हमले के बाद से हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट को हटा दिया है. इसके अलावा कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेट भी या तो हटा दिया है या फिर लेबल कर दिया है.

Sponsored Links by Taboola