Viral: इस लड़की ने किया गजब का स्टंट, Video देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लड़की की जमकर तारीफ की है.
Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां किसी भी तरह की प्रतिभा नहीं छुपती है. कई टैलेंट सोशल मीडिया के जरिए ही वायरल हुए हैं.एक ऐसा ही टैलेंट का वीडियो इन दिनों वायरल है. इस वीडियो में एक लड़कि शानदार स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है.
इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लड़की की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा है-‘मिलिए #SkipperSimran से. इनका ये वीडियो देखते समय पलक ना झपकें. हमारा भारत देश वाकई अनोखे टैलेंट्स की खदान है. हो सकता है कि इसे दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही प्रशिक्षण और मंच मिले.''
Trending News
आपको बता दें कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक 500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है. वहीं कई लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं.सभी कमेंट कर इस लड़की की प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं.