Weather Forecast LIVE Updates: हाड़ कंपा देने वाली ठंड- दिल्ली-एनसीआर में गिरा पारा, कोहरे की चपेट में कई राज्य

Weather Forecast LIVE Updates: शीतलहर का प्रकोप देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. तापमान में गिरावट के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

Continues below advertisement

Background

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी कड़ाके की ठंड गिर रही है. ठंड के साथ-साथ सड़कों पर कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई है. इस कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है. दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

 

दिल्ली के अलवा जम्मू कश्मीर का मिजाज भी बिगड़ा हुआ है. लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है. श्रीनगर में आज भी पारा शून्य से नीचे चला गाय है. पारा शून्य से नीचे जाने के कारण डल झील पूरी तरह जम गया है.

 

शीत लहर का प्रकोप देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. तापमान में गिरावट के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

 

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है और पारे में गिरावट और देखी जा सकती है.

Continues below advertisement
13:04 PM (IST)  •  18 Jan 2021

पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है.
13:05 PM (IST)  •  18 Jan 2021

12:59 PM (IST)  •  18 Jan 2021

12:58 PM (IST)  •  18 Jan 2021

कोहरे की चादर में बिहार भी लिपटा हुआ है. मुजफ्फरपुर में घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों का चल पाना काफी मुश्किल हो रहा है.
06:56 AM (IST)  •  18 Jan 2021

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.
Sponsored Links by Taboola