Weather Live Updates: बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा, यूपी में गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. ठंड के कारण लोग घर से नहीं निकल रहे हैं तो वहीं कोहरे के कारण गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की भी आशंका है. मौसम का पल-पल अपडेट जानने के लिए बने रहें हमारे साथ...

Continues below advertisement

Background

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां काफी धीरे-धीरे चल रही है तो वहीं ठंड के कारण लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां पीली लाइट जलाकर चल रही है. मौसम विभाग की ओर से आशंका जताई गई है कि दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी. मौसम विभाग के प्रमुख (उत्तरी संभाग) कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, "दिल्ली में 3 फरवरी को रात में हल्की बारिश होने की संभावना है और 5 फरवरी तक स्थिति ऐसे ही बनी रह सकती है."

घाटी में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी है. जम्मू कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि अलग-अलग हिस्सों में 1 फरवरी से हल्की बर्फबारी के हो सकती है. यहां के लोग हालिया दशकों में इस बार सबसे अधिक ठंड के मौसम का अनुभव कर रहे हैं.

राजस्थान में जमा देने वाली ठंड

राजस्‍थान के एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार जीरो डिग्री से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी सर्दी का कहर जारी है. माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है.

बिहार में कहर बरपा रही है ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें- कब मिलेगी राहत? 

Continues below advertisement
11:10 AM (IST)  •  01 Feb 2021

हरियाणा के कुछ जिलों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है. इस विक्षोभ का असर 2 फरवरी की रात से दिखना शुरू हो जाएगा.
10:25 AM (IST)  •  01 Feb 2021

लुधियाना में सोमवार सुबह तेज धूप नहीं निकली. धूप हल्की रहने से ठंड का अहसास हुआ. सुबह पारा भी सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि हवा बंद थी, जिससे ठिठुरन महसूस नहीं हो रही थी.
08:55 AM (IST)  •  01 Feb 2021

08:55 AM (IST)  •  01 Feb 2021

उत्तर प्रदेशः मुरादाबाद घने कोहरे की चपेट में हैं. कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है. सड़कों पर गाड़ियों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ठंड ज्यादा होने के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.
08:52 AM (IST)  •  01 Feb 2021

08:52 AM (IST)  •  01 Feb 2021

बिहार: मुजफ्फरपुर घने कोहरे की चपेट में है. सड़कों पर दृश्यता बहुत ही कम है. मौसम विभाग के मुताबिक शहर में न्यूनत्म तापमान 9.91 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
07:44 AM (IST)  •  01 Feb 2021

मौसम में पिछले तीन-चार दिनों से हुए बदलाव के कारण झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के कई इलाकों में बारिश भी हुई है. बारिश के कारण ठंड बढ़ गया है.
07:44 AM (IST)  •  01 Feb 2021

सर्दी सबसे अधिक इस बार बिहार की राजधानी पटना और गया में सबसे अधिक असर दिखा रही है. रविवार को पटना राज्य का दूसरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी में बीते सात सालों का रिकॉर्ड टूट गया और न्यूनतम पारा लुढ़क कर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
Sponsored Links by Taboola