एक्सप्लोरर

Weather Update Live: दिल्ली में कुछ जगह बारिश के बाद सर्द हुआ मौसम, 7 जनवरी तक बारिश रहने का पूर्वानुमान

Weather Update Live: देश के पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है. आज भी दिल्ली में बारिश हुई है और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों में दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात की चेतावनी दी गई है. मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.

Weather Live Updates: light rain predictions in Delhi today, Snowfall in J&K Weather Update Live: दिल्ली में कुछ जगह बारिश के बाद सर्द हुआ मौसम, 7 जनवरी तक बारिश रहने का पूर्वानुमान

Background

Weather Update Live: भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोमवार को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया था और दिल्ली में भारी बरसात और मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया था. कल देर शाम मौसम ने करवट ली और दिल्ली एनसीआर के अन्य इलाकों में बारिश ने दस्तक दी. आईएमडी का कहना है कि इस बरसात से दिल्ली के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां पिछले दिनों दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वही अब इतनी ठंड से दिल्ली के लोगों को निजात मिलेगी. आज भी दिल्ली में बरसात का अनुमान लगाया गया है और लोगों को हल्की फुहारें देखने को मिल सकती हैं.

 

देश के अन्य शहरों में मौसम का हाल देखें तो आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा और हिमपात की संभावना है. तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर भारी वृष्टि की संभावना है. तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली और ओलों के साथ आंधी की संभावना है.

 



 

 

 



11:27 AM (IST)  •  05 Jan 2021

उत्तराखंड के मुंशायारी में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानी उमड़े हैं और हर तरफ बर्फ की चादर बिछी है. श्रीनगर में भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा है. मशीनों से रास्ता खोलने की कोशिश हो रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर प्रदेश जबरदस्त शीतलहर की चपेट में आ गया है और अयोध्या में स्कूल का टाइम बदला गया है. हिमाचल में भी आसमान से बर्फ का गिरना जारी है. राजधानी शिमला समेत कई जिलों का बुरा हाल हो रहा है और लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं.
10:34 AM (IST)  •  05 Jan 2021

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में भारी बर्फबारी हो रही है और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है. उत्तराखंड के बदरीनाथ में घाटी बर्फबारी से सफेद हो गई है. निचले इलाकों में भीषण ठंड से लोग परेशान हैं.कश्मीर घाटी के बरामूला में भारी बर्फबारी से सभी रास्ते बंद हो गए हैं. कल एक बीमार महिला को 12 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया गया जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget