Weather Live Updates: उत्तर भारत में लौटा ठंड का प्रकोप, पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली एनसीआर में नीचे गिरेगा पारा
India Delhi NCR Weather 25 Jan Live Updates: हाड़कंपा देने वाली इस ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.
Continues below advertisement
Background
Weather live updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल है तो वहीं शीतलहर के कारण लोगों का घरों में दुबके पड़े हैं. हाड़कंपा देने वाली इस ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.
कोहरे के कारण गाड़ियां सड़कों पर पीली लाइट जलाकर रेंगती नजर आ रही है. वहीं कुछ ट्रेनें और फ्लाइट भी देरी से चल रही है.
Continues below advertisement
13:00 PM (IST) • 25 Jan 2021
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. पिलानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री तथा बूंदी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
13:00 PM (IST) • 25 Jan 2021
राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मैदानी भागों में चुरू और भीलवाड़ा में रविवार रात न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
11:36 AM (IST) • 25 Jan 2021
कश्मीर अभी चिल्लई-कलां की चपेट में है. यह 40 दिन की अवधि है, जिसमें कड़ाके की सर्दी पड़ती है और घाटी शीत लहर की चपेट में होती है तथा तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है. ऐसी स्थिति में यहां के जलाशयों और पाइपलाइन में पानी जमने लगता है. वहीं इस अवधि में बर्फबारी की संभावना खास तौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक होती है. चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म होगा.
11:35 AM (IST) • 25 Jan 2021
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कोकरनाग में तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
11:35 AM (IST) • 25 Jan 2021
कश्मीर घाटी में बर्फबारी के बाद ज्यादातर इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है और न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया. वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
09:38 AM (IST) • 25 Jan 2021
मुरादाबादः घने कोहरे के कारण गाड़ियों को सड़कों पर चलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
08:39 AM (IST) • 25 Jan 2021
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक इसी तरह तापमान में गिरावट आती रहेगी. हालांकि आज डेन्स फॉग की संभावना भी थी मगर कोहरा ज्यादा नहीं है. दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स में पिछले दिनों के मुकाबले सुधार हुआ है. AQI- 281 यानी कि अनहेल्दी की श्रेणी में है. हालांकि, केंद्रीय दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है.
07:54 AM (IST) • 25 Jan 2021
शिमला के मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में केलांग में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं काल्पा में 4.6 सेमी और कुफरी में 2 सेमी बर्फबारी हुई. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कांगड़ा में 25.4 मिलीमीटर वर्षा, चंबा में 20 मिमी, पालमपुर में 17 मिमी, धर्मशाला में 14.8 मिमी, मनाली में 10 मिमी, ऊना में 3.2 मिमी और शिमला में 1.7 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा.
07:54 AM (IST) • 25 Jan 2021
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुफरी, भरमौर, केलांग और काल्पा में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यह जानकारी यहां मौसम विभाग कार्यालय ने दी.
06:34 AM (IST) • 25 Jan 2021
उत्तर भारत में फिर से ठंड का प्रकोप लौट आया है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 2 दिनों तक ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली एनसीआर में पारा और नीचे जा सकता है.
06:23 AM (IST) • 25 Jan 2021
पश्चिमी हिमालय से बर्फ की ठंडक लेकर आने वाली शुष्क और पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरवाट होगी. उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.
06:21 AM (IST) • 25 Jan 2021
विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के सभी भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान धुंध और आंशिक बादलों के कारण धूप का प्रभाव कम से कम रहेगा.
Tags :
Latest India News Updates Weather Forecast Live Updates 24 January 2021 Imd Alert For Heavy Rains Hailstorm In Delhi Cold In North India Weather Prediction For Week Snow Alert Weather In Delhi Delhi Weather Today Today Delhi Weather Weather In Delhi Today Delhi Temperature New Delhi Weather Delhi Weather Forecast Weather Of Delhi Temperature In Delhi Rain In Delhi Delhi Rainfall Manali Weather Kashmir Weather Delhi Rain Today Delhi Rain Today News Delhi Rain Delhi Rain News Delhi Weather Update Today Weather Today Temperature Today Temperature In Delhi Delhi Temperature Today Delhi Weather Noida Weather Weather In Noida Weather Today Weather Forecast Today Weather Update Weather Today In Delhi Ncr India News In Hindi Weather