weather Live Updates: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में नहीं मिलेगी शीतलहर से निजात

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 23 जनवरी को एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है.

Continues below advertisement

Background

दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में काड़के की ठंड के साथ कोहरा भी देखने को मिला रहा है. कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित है. ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अभी यह आगे कई दिनों तक जारी रहेगा.

 

ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है. ठंड से बचने के लिए लोग आलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में अभी और भी तापमान गिर सकता है.

 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 23 जनवरी को एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है. विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में हल्की जबकि पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी.

Continues below advertisement
12:35 PM (IST)  •  20 Jan 2021

मौसम विभाग के मुताबकि बिहार के कई इलाकों में अगले 3 दिनों तक कोहरा गिरेगा साथ ही ठंड भी बरकरार रहेगा.
11:39 AM (IST)  •  20 Jan 2021

बिहार की राजधानी पटना भीषण कोहरे की चपेट में है. मौसम विभाग के मुताबिक शहर का तापमान 12.4 डिग्री है.
11:38 AM (IST)  •  20 Jan 2021

09:45 AM (IST)  •  20 Jan 2021

राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है. ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 9 बजे के करीब दिल्ली का तापमान 9.8℃ रहा.
09:43 AM (IST)  •  20 Jan 2021

08:44 AM (IST)  •  20 Jan 2021

प्रयागराज-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 2.10 घंटे देर से चल रही है तो नई दिल्ली को आ रही दरभंगा और विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेनें भी देर से चलने की सूचना है.
08:43 AM (IST)  •  20 Jan 2021

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 2.30 घंटे देरी से चल रही है जबकि गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 2.15 घंटे की देरी से चल रही है.
07:55 AM (IST)  •  20 Jan 2021

दिल्ली में ठंड बरकरार है और कोहरा बना हुआ है. पालम इलाके में सुबह 5.30 बजे तापमान करीब 9.4℃ रहा जबकि सफदरजंग इलाके का तापमान 9.8℃ था.
07:56 AM (IST)  •  20 Jan 2021

06:43 AM (IST)  •  20 Jan 2021

दिल्ली में लोगों को शीतलहर और कोहरे से अभी पूरी तरह से निजात मिलने की संभावना नहीं है. आज धूप तो निकलेगी लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा.
Sponsored Links by Taboola