Weather Live Updates: दिल्ली में गलन वाली ठंड बरकरार, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि देश के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका है. मौसम से जुड़े पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...

Continues below advertisement

Background

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. दिल्ली में रात का तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह छह बजे के करीब दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था. आज दिल्ली में गलन जैसी ठंड तो थी लेकिन कोहरे का असर कम देखने को मिला. दिल्ली के बाहरी इलाकों में कोहरे का असर दिखाई दे रहा है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में फिर से बर्फबारी की आशंका है. विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक बर्फबारी हो सकती है. जम्मू कश्मीर में 3 से 9 जनवरी तक हुई बर्फबारी को प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया गया है.

 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि देश के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका है.

 

Weather Updates: शीतलहर की चपेट में बिहार, इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी 

Continues below advertisement
12:18 PM (IST)  •  29 Jan 2021

मुंबई में शुक्रवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गयी और शहर के सांताक्रूज मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले महीने दर्ज किया गया था.
10:53 AM (IST)  •  29 Jan 2021

10:53 AM (IST)  •  29 Jan 2021

बिहार: मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम रही. मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
10:18 AM (IST)  •  29 Jan 2021

हरियाणा में अगले दो दिनों तक रात का पारा और कम होने की संभावना है. 31 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड से गेहूं, सरसों, चना और जौ की फसलों को बहुत फायदा हो रहा है.
09:42 AM (IST)  •  29 Jan 2021

झारखंड के कई इलाकों में आज सुबह से गर्जन के साथ बारिश हो रही है. बारिश के कारण ठंड फिर से बढ़ गई है. इधर बिहार में पछुआ हवा चलने से गलन बाली ठंड बढ़ गई है जिससे लोग परेशान हैं.
08:24 AM (IST)  •  29 Jan 2021

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम बर्फ की मोटी सफेद चादर ओढ़े हुये है. यहां मौजूद हरेक वस्तु बर्फ से ढ़की हुई है. यहां से बहने वाली मंदाकिनी और सरस्वती नदी के ऊपर भी बर्फ जम गई है. धाम के चारो ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रहा है. कई जगहों पर दो फीट तो कई स्थानों पर इससे भी अधिक मोटी बर्फ की चादर जमी हुई है.
08:07 AM (IST)  •  29 Jan 2021

मौसम के हालात देखते हुए अभी यही कहा जा रहा है कि पूरे उत्‍तर भारत में अभी सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा. मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं. इस कारण सर्दी में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में और मध्‍य भारत में अगले 3 दिनों तक हवाएं चलेंगी. इस कारण उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन तक घना कोहरा छाने के साथ ठंड में बढ़ोतरी भी होगी.
07:15 AM (IST)  •  29 Jan 2021

उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से निजात मिलने की संभावना नही है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा (समस्तीपुर) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार का कहना है कि दिन साफ होने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है.
06:57 AM (IST)  •  29 Jan 2021

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि जम्मू कश्मीर में फिर से बर्फबारी हो सकती है. पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव के कारण बारिश-बर्फबारी दो से तीन फरवरी तक जारी रहेगी.
Sponsored Links by Taboola