Weather Live Updates: अभी दिल्ली वालों को नहीं मिलेगी ठंड से राहत, पारा 4 डिग्री तक जा सकता है नीचे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि कई इलाकों में घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है.

Continues below advertisement

Background

Weather Live Updates: दिल्लीवालों को अभी अगले दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने का अनुमान नहीं है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान अभी और नीचे जा सकता है वहीं शीतलहर भी चलने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कई इलाकों में घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है.

 

उन्होंने कहा, ''बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बफीर्ली हवाओं से तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शहर में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने का अनुमान है.'' आईएमडी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीषण शीत लहर की घोषणा कर देता है.

 

ये भी पढ़ेंः- 

 

बिहार: कपकपाती ठंड में भी धरने पर डटे हुए हैं शिक्षक अभ्यर्थी, जल्द नियुक्ति पत्र देने की मांग

 

Farmer Protest: दीप सिद्धू पर जमकर बरसे गुरनाम सिंह चढूनी, कहा- यह किसानों का आंदोलन है 

Continues below advertisement
13:58 PM (IST)  •  27 Jan 2021

खराब मौसम के कारण पटना जानें वाली और यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की लेटलतीफी लगातार जारी है. बुधवार को भी पटना एयरपोर्ट पर कई विमान देर से पहुंचे.
13:03 PM (IST)  •  27 Jan 2021

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है. बीते दिन से उत्तर से सर्द हवाएं चलने लगी हैं. यही कारण है कि प्रदेश के कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
12:18 PM (IST)  •  27 Jan 2021

भागलपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है. रात में कोहरे के कारण मार्ग दिखाई नहीं दे रहा है. बुधवार को सुबह से काफी ठंड है. हवा नहीं चलने के कारण शीतलहर में कमी आई है.
10:30 AM (IST)  •  27 Jan 2021

कोहरे के कारण गाड़ियों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. सुबह करीब 8.30 बजे अंबाला में दृश्यता 25 मीटर जबकि ग्वालियर, सुल्तानपुर, वाराणसी, भागलपुर और पूर्णिया में दृश्यता 50 मीटर थी.
06:48 AM (IST)  •  27 Jan 2021

उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरा कम हो सकता है. हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के छाए रहने के आसार हैं. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड के दिन बने रहने की संभावना है. बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.
Sponsored Links by Taboola