अब राजनीति की पिच पर धमाल मचाएंगे अशोक डिंडा, जल्द बीजेपी में होंगे शामिल

अपनी गेंदों से बल्लेबाजों पर कहर बरपाने वाले अशोक डिंडा जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. डिंडा ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी.

Continues below advertisement

कोलकाताः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में अपनी गेंदजाबी से कहर बरपाने वाले डिंडा अब सियासी पारी खेलेंगे. पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से पश्चिम बंगाल की राजनीति मैदान में अपना कौशल दिखाएंगे. डिंडा ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. संन्यास के बाद डिंडा ने बीसीसीआई को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Continues below advertisement

अशोक डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 12 विकेट झटके हैं. वहीं 9 टी-20 मैचों में 17 विकेट लेने में सफल रहे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच की अगर बात करें तो डिंडा ने कमाल की गेंदबाजी की है.

IPL भी खेल चुके हैं डिंडा

डिंडा ने 116 मैचों में अपनी कहर बरपाती गेंदों से 420 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. डिंडा ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट का ज्यादातर मैच बंगाल की ओर से खेला है. इसके अलवा डिंडा दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आपीएल का हिस्सा रह चुके हैं.

क्रिकेटर मनोज तिवारी टीएमसी में शामिल

डिंडा से पहले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम लिया. टीएमसी में शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट करके लोगों से समर्थन की देने की अपील की है.

मनोट तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’आज से एक नई यात्रा शुरू होती है. आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है.’’ मनोज तिवारी ने राजनीति के लिए अपना अलग से इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है.

इससे पहले कल मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था कि मुझे कठिन पिच पर तृणमूल कांग्रेस के लिए बल्लेबाज़ी करनी है. काफी होमवर्क के बाद राजनीति में आ रहा हूं.

फ्री कोरोना वैक्सीन के लिए सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- टीका खरीदने में करें मदद 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola